MP में बढ़ी सर्दी, 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर ने 84 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया…भोपाल का तापमान 5.2 डिग्री तक लुढ़क गया… और मौसम विभाग कह रहा है कि दिसंबर में ठंड इससे भी ज्यादा कड़े रूप में आएगी….दोस्तों, मध्य प्रदेश में इस बार ठंड ने जो कहर ढाया है, …वह पिछले कई दशकों में नहीं देखा गया।…नवंबर में पड़ी ठंड ने **84 साल पुराने रिकॉर्ड** तोड़ दिए।…भोपाल में तो हाल ये रहा कि लगातार **15 दिन तक शीतलहर** चली।…यह 1931 के बाद सबसे ज्यादा दिन हैं…जब लगातार इतनी कड़ाके की ठंड दर्ज की गई।….17 नवंबर की रात तापमान **5.2 डिग्री** पहुंच गया…—यह दिसंबर और जनवरी की भी कई ठंडों को पीछे छोड़ गया।…इससे पहले इतना कम तापमान **30 नवंबर 1941** को रहा था,…. जब मिनिमम 6.1 डिग्री दर्ज हुआ था।…इंदौर भी इससे अछूता नहीं रहा।….यहां तापमान **6.4 डिग्री** दर्ज हुआ, जो पूरे सीजन की सबसे ठंडी रात रही।….25 साल में पहली बार पारा इतनी तेजी से नीचे आया है।….मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर में भी ठंड का असर बेहद तेज रहेगा।….कई शहरों में **रात का तापमान 5 डिग्री से भी नीचे** जा सकता है।….जहां सबसे ज्यादा असर पड़ेगा उनमें— भोपाल, इंदौर,उज्जैन,ग्वालियर, चंबल संभाग है….इन इलाकों में **कोल्ड वेव** भी चलेगी, खासकर रात और सुबह के समय।....लेकिन क्यों बढ़ रही है सर्दी?....सीनियर मौसम वैज्ञानिक **डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन** के मुताबिक,...इस बार उत्तरी राज्यों में **नवंबर के पहले हफ्ते में ही बर्फबारी** शुरू हो गई थी।....और ये बर्फीली हवाएं सीधे मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ीं।....अंतिम सप्ताह में हवा की दिशा बदली तो ठंड थोड़ी कम हुई…लेकिन 20 दिसंबर से फिर **कड़ाके की सर्दी** लौटेगी, जो जनवरी तक चलती रहेगी।...पिछले **10 साल का ट्रेंड** भी यही बताता है कि...दिसंबर के आखिरी दिनों से लेकर पूरे जनवरी में जबरदस्त ठंड रहती है।..अब जानते है सबसे कड़ाके की ठंड कहा रहेगी—उज्जैन ,ग्वालियर**चंबल संभाग**क्योंकि इन इलाकों में **बर्फीली हवाएं सीधे टकराती हैं..., जिससे तापमान अचानक गिर जाता है।
PUSHPANJALI PANDEY 