मकर संक्रांति- शिप्रा-नर्मदा किनारे श्रद्धालुओं की भीड़

 - सूरज के मकर राशि में प्रवेश करते ही…आस्था की लहर पूरे मध्यप्रदेश में उमड़ पड़ी है।
शिप्रा से नर्मदा तक…घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़….डुबकी, दान-पुण्य और भक्ति के रंग में रंगा प्रदेश…आज बात करेंगे मकर संक्रांति की….उस आस्था की, जो हर घाट पर दिखाई दे रही है।…मकर संक्रांति पर्व पर उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट…और अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।…कड़ाके की ठंड के बावजूद….श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते नजर आए।…. स्नान के बाद दान-पुण्य और पूजा-अर्चना की गई।….श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर होमगार्ड और…एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहीं।…लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में…न जाने की चेतावनी दी जाती रही।..बता दे की इस बार मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी...दो दिनों तक मनाई जा रही है।.... धर्मशास्त्रों के अनुसार ....14 जनवरी को दोपहर 3:05 बजे...सूर्य धनु राशि को छोड़कर
मकर राशि में प्रवेश करेगा।....यदि संक्रांति दोपहर बाद होती है...तो उसका पर्वकाल अगले दिन माना जाता है।.. शास्त्रों के अनुसार,इसी कारण 15 जनवरी को,इस योग में किया गया दान...अक्षय फल देने वाला होता है।...यह योग धन, संतान,पुण्य वृद्धि और..पितरों की कृपा दिलाने वाला माना गया है।...पितरों के निमित्त..जलदान, पिंडदान, वस्त्रदान.और पात्रदान की विशेष मान्यता है।।...वहीं मंडला में दो दिवसीय मकर संक्रांति मेले की शुरुआत हो चुकी है।...और नर्मदा तटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।...श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा...नागपुर (इतवारी) से मंडला फोर्ट के बीच 13 से 17 जनवरी तक मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।...वहीं नर्मदापुरम के
सेठानी घाट और विवेकानंद घाट सहित सभी घाटों पर...श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।..और रायसेन जिले के भोजपुर मंदिर में...मकर संक्रांति पर शिवलिंग को पतंग और फूलों से
विशेष रूप से सजाया गया।...सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए...मंदिर पहुंच रहे हैं।....मकर संक्रांति की इस आस्था और संस्कृति पर पूरा प्रदेश आस्था के रंग में रग गया है....