भोपाल में रेलवे ट्रैक के ऊपर से निकलेगा निशातपुरा ROB


      देश का पहला 7-ट्रैक ROB | नवंबर तक तैयार होगा निशातपुरा ओवरब्रिज
      100 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट | नए-पुराने भोपाल को जोड़ेगा निशातपुरा ROB
भोपाल को मिलने जा रहा है एक और बड़ा तोहफा…रेलवे ट्रैक की वजह से लगने वाले जाम से मिलेगी राहत…नए और पुराने शहर को जोड़ेगा....निशातपुरा रेलवे ओवरब्रिज...जो बनेगा **देश का पहला ऐसा ROB....जो एक साथ **7 रेलवे ट्रैक** के ऊपर से गुजरेगा!....भोपाल में **निशातपुरा रेलवे ओवरब्रिज (ROB)....इस साल **नवंबर तक** बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा।....करीब **100 करोड़ रुपए** की लागत से बन रहा यह ओवरब्रिज....नए और पुराने भोपाल को सीधे जोड़ेगा....शनिवार को **मंत्री विश्वास सारंग** ने....निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।....इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की और ब्रिज की डिजाइन भी देखी।...मंत्री सारंग ने बताया कि यह **देश का पहला ऐसा ROB** होगा,....जो एक साथ **7 रेलवे ट्रैक** के ऊपर से गुजरेगा।....यह ओवरब्रिज भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1** से शुरू होकर....छोला खेड़ापति हनुमान मंदिर** तक जाएगा।...निर्माण पूरा होने के बाद...करीब **9 लाख लोगों** को इसका सीधा फायदा मिलेगा।...करोंद, बैरसिया, बैरागढ़, विदिशा....और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले लोगों के लिए...भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।...मंत्री सारंग ने कहा कि....पुराने शहर से अगर किसी को... भेल इलाके या नए भोपाल की ओर जाना होगा,तो यह ROB बेहद फायदेमंद साबित होगा।...अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा और आसपास के क्षेत्रों से....आवागमन भी काफी सुगम हो जाएगा।....भविष्य को ध्यान में रखते हुए....इस ROB को इस तरह डिजाइन किया गया है....कि आगे चलकर....एयरपोर्ट तक आने-जाने** में भी....इसका उपयोग किया जा सके।...निर्माण कार्य में किसी तरह की रुकावट न आए,...इसके लिए **PWD, रेलवे, FCI...और अन्य संबंधित विभागों के बीच...समन्वय के लिए एक विशेष कमेटी बनाई गई है।...ताकि काम तय समय पर...और बिना अड़चन के पूरा हो सके।...निरीक्षण के दौरान...*महापौर मालती राय....*वीरेंद्र पाठक....और कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।