भोपाल में CM मोहन यादव ने लॉन्च किया लोकपथ 2.0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रविंद्र भवन में….लोक निर्माण विभाग के राज्य स्तरीय कार्यक्रम-सह-प्रशिक्षण सत्र का….दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।…इस दौरान
लोकपथ 2.0 ऐप,कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क दस्तावेज…और विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।…कार्यक्रम में डिजिटल समाधान,नई निर्माण तकनीक,गुणवत्ता नियंत्रण,पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली से जुड़ी….लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया।,….मुख्यमंत्री ने बताया कि लोकपथ 2.0 ऐप नागरिकों के लिए…एक स्मार्ट ट्रैवल पार्टनर की तरह काम करेगा।…इस ऐप के जरिए— सड़क रखरखाव की निगरानी
शिकायतों का त्वरित निवारण… रूट प्लानिंग…. यात्रा के दौरान ब्लैक स्पॉट अलर्ट….500 मीटर पहले वॉयस अलर्ट आपातकालीन SOS सुविधा….नजदीकी अस्पताल और सड़क किनारे सुविधाओं की जानकारी मिलेगी।….सीएम यादव ने कहा कि पहले भी तकनीक और संसाधन थे,….लेकिन उनका सही उपयोग नहीं हुआ।….आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से…देश और प्रदेश
तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।…उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय तकनीक थी,….लेकिन उसका समुचित उपयोग नहीं किया गया।साथ ही राहुल गांधी पर भी…सकारात्मक विपक्ष की भूमिका न निभाने का आरोप लगाया।….लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी सिर्फ सड़कें नहीं बनाता,
बल्कि प्रदेश की गति और दिशा तय करता है।…उन्होंने बताया कि…प्रदेश के 1700 इंजीनियरों से सुझाव लेकर कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क तैयार किया गया,…जिसमें 927 इंजीनियरों के सुझाव शामिल हैं।…प्रदेश में पहली बार इंजीनियरों के लिए…अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र..स्थापित किया जाएगा।..वहीं, प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि लोकपथ ऐप में एक्सीडेंट स्पॉट,….ब्लैक स्पॉट
और अस्पतालों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।…गौरतलब है कि लोकपथ ऐप
पहले ही 2 जुलाई 2024 को लॉन्च किया गया था।…इसमें नागरिक क्षतिग्रस्त सड़कों की
फोटो और जानकारी अपलोड कर सकते हैं,..जो सीधे संबंधित इंजीनियर तक पहुंचती है।..शिकायत के बाद…4 दिन में मरम्मत अनिवार्य होती है,…और काम पूरा होने पर
फोटो अपलोड की जाती है।
PUSHPANJALI PANDEY 