MP में बढ़ेगी ठंड! मावठे के आसार, ग्वालियर-चंबल में सर्द हवाओं का कहर
मध्यप्रदेश में संक्रांति के बाद मौसम का नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है।....15 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में....नया और स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है....जिसका असर 2 से 3 दिन बाद प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में साफ दिखाई देगा।....मौसम विभाग के मुताबिक,
ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में....अभी तेज ठंड और मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा।....इसके बाद मावठा गिरने के आसार हैं...जिससे ठंड और बढ़ सकती है।....मंगलवार को
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़,...छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा छाया रहा।....भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, गुना, शिवपुरी,....शाजापुर और सीहोर में भी कोहरे का असर दिखा।...हालांकि विजिबिलिटी 1 से 2 किलोमीटर के बीच रही।....प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में....सीधे बर्फीली हवाएं पहुंच रही हैं,....जिससे ठंड और ज्यादा चुभ रही है।...ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे बना हुआ है।....दतिया और श्योपुर जैसे जिलों में भी...कड़ाके की सर्दी जारी है।...भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में...रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।..वहीं शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा....जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।...ग्वालियर में 5.6, दतिया में 5.4,....राजगढ़-पचमढ़ी में 5.6....और मंडला में 5.9 डिग्री तापमान रहा।...दिन के तापमान की बात करें तो सोमवार को दतिया सबसे ठंडा शहर रहा,....जहां अधिकतम तापमान सिर्फ 19.8 डिग्री दर्ज किया गया।..बता दे की घने कोहरे की वजह से
दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली....कई ट्रेनें लेट चल रही हैं।....मालवा एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित है।...इसके अलावा पंजाब मेल, जनशताब्दी, झेलम और सचखंड एक्सप्रेस समेत...करीब एक दर्जन ट्रेनें देरी से चल रही हैं।...मौसम विभाग के अनुसार,...जैसे मानसून में जुलाई-अगस्त सबसे अहम होते हैं,...वैसे ही दिसंबर और जनवरी ठंड के सबसे प्रभावशाली महीने होते हैं।...इन्हीं महीनों में उत्तर भारत से सबसे ज्यादा सर्द हवाएं आती हैं....और तापमान तेजी से गिरता है।....पिछले 10 साल के आंकड़े बताते हैं कि...जनवरी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण
मावठा गिरना आम बात है।....पिछले साल कई जिलों में बारिश हुई थी...और इस बार भी साल की शुरुआत बादलों से हुई।...और इस बार नवंबर-दिसंबर में मध्यप्रदेश ने ठंड के रिकॉर्ड तोड़ दिए।....नवंबर में 84 साल और दिसंबर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा।..जनवरी में भी वही सिलसिला जारी है।...भोपाल में तो ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।...एक्सपर्ट्स की मानें तो
इस बार प्रदेश में...माइनस वाली ठंड जैसा असर महसूस किया जा रहा है,....जिसके साथ शीतलहर और घना कोहरा भी जारी है।...तो अगर आप भी ठंड और कोहरे से प्रभावित हैं,
तो बेवजह घर से निकलने से बचें,...और यात्रा से पहले ट्रेन और मौसम अपडेट जरूर देखें।
PUSHPANJALI PANDEY 