मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड | 50 मीटर दृश्यता, ट्रेनें लेट
कांप उठा मध्यप्रदेश घना कोहरा…कड़ाके की ठंड…और पारा **4 डिग्री से भी नीचे...सड़कें थमीं…ट्रेनें लेट…और **4 जनवरी तक स्कूल बंद...जानिए IMD का ताज़ा अलर्ट...नए साल 2026 की शुरुआत...मध्य प्रदेश के लिए...ठंड और कोहरे की मार** लेकर आई है।....उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में...लगातार हो रही बर्फबारी और सक्रिय **पश्चिमी विक्षोभ** के कारण...प्रदेश में सर्दी का असर...दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।...गुरुवार सुबह भी प्रदेश के कई जिलों में**घना से बेहद घना कोहरा** छाया रहा,.जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ।..तापमान की बात करें तो—शहडोल के कल्याणपुर में..न्यूनतम तापमान गिरकर...3.2 डिग्री सेल्सियस** तक पहुंच गया।...हिल स्टेशन **पंचमढ़ी** में...रात का तापमान**5.6 डिग्री** रिकॉर्ड किया गया।...वहीं दिन का अधिकतम तापमान...मंडला में **29.3**और खंडवा में **29.1 डिग्री** दर्ज हुआ।....कोहरे की सबसे ज्यादा मार इन जिलों में रहीं ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना,शहडोल, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली,भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम,मंडला, डिंडौरी, विदिशा, सीहोर और रायसेन।....ग्वालियर और दतिया में...सुबह **दृश्यता सिर्फ 50 मीटर** तक रही।...घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा।...कई जगह वाहनों की रफ्तार थमी रही,...साथ ही **दिल्ली–मध्य प्रदेश रूट की कई ट्रेनें लेट** रहीं।...मौसम विभाग भोपाल के अनुसार..उत्तर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर...एक सक्रिय **पश्चिमी विक्षोभ** बना हुआ है।...इसके साथ ऊपरी वायुमंडल में तेज **जेट स्ट्रीम** बह रही है,...जिसकी रफ्तार करीब...278 किलोमीटर प्रति घंटा** दर्ज की गई।...इसके असर से प्रदेश में अगले **1–2 दिन तक**...ठंड, कोहरा और शीतलहर..बनी रहने की संभावना है।...हालांकि जनवरी के पहले हफ्ते में..तापमान में **2–3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी** हो सकती है,..लेकिन दूसरे हफ्ते में...रात का पारा फिर गिर सकता है।...जिसके चलते बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए मध्य प्रदेश शासन ने**31 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक**शीतकालीन अवकाश घोषित किया है।...और नर्सरी से लेकर 12वीं तक*सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद** रहेंगे।...और स्कूल अब **5 जनवरी से खुलेंगे।..
PUSHPANJALI PANDEY 