चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया

कराची : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में बुधवार को पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 60 रन से हरा दिया। कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 320 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 321 रन के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर आउट हो गई।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले ही मैच में 2 शतक लगे। न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग ने शतक जड़ा। उन्होंने 107 रन की पारी खेली। इसके बाद टॉम लैथम ने भी शतक जड़ा। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की। इसके अलावा खुशदिल शाह ने अर्धशतक जड़कर हार के अंतर को थोड़ा कम किया।
पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 90 गेंद पर 64 रन बनाए। खुशदिल शाह ने 49 गेंद पर 69 रन बनाए। सलमान आगा ने 28 गेंद पर 42 रन बनाए। फखर जमान ने 41 गेंद पर 24 रन बनाए। वह चोट के कारण संघर्ष करते दिखे। मोहम्मद रिजवान ने 3 रन, सऊद शकील ने 6, तैय्यब ताहिर ने 1, शाहीन अफरीदी ने 14, नसीम शाह ने 13 और हारिस रऊफ ने 19 रन बनाए। अबरार अहमद बगैर खाता खोले नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओ’रूर्के और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट लिए। मैच हेनरी ने 2 विकेट लिए। माइकल ब्रेसवेल और नाथन स्मिथ ने 1 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लैथम ने 104 गेंद पर 118 रन बनाए। विल यंग ने 113 गेंद पर 107 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंद पर 61 रन बनाए। डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल ने 10-10 रन बनाए। केन विलियनसन ने 1 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट लिए। अबरार अहमद ने 1 विकेट लिया।
इससे पहले पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान मैच के पहले ही ओवर में बाउंड्री रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर यह है कि फखर जमान की चोट गंभीर नहीं है। वह मैदान पर लौट आए। पाकिस्तान ने पहले ही प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी। न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में रचिन रविंद्र की वापसी नहीं हुई। उन्हें ट्रॉई सीरीज के दौरान कैच लेते वक्त चेहरे पर चोट लगी थी।