सुप्रीम कोर्ट में फोटोग्राफी-रील पर बैन

...सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को एक सर्कुलर जारी कर अपने हाई सिक्योरिटी जोन में... फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया रील्स बनाने पर... पूरी तरह रोक लगा दी।.... इस जोन में कोर्ट का मुख्य परिसर शामिल है,... जहां अब न कैमरा चलेगा, न सेल्फी स्टिक और ...न ही मोबाइल से रील्स बनेंगी।...और अगर कोई मीडियाकर्मी ये नियम तोड़ता है..., तो उसे एक महीने तक सुप्रीम कोर्ट में... घुसने की इजाजत नहीं मिलेगी।.. लेकिन कम सुरक्षा वाले लॉन एरिया में ...इंटरव्यू और लाइव टेलीकास्ट की छूट है,.... लेकिन वहाँ भी सख्त नियम लागू होंगे।... सुरक्षाकर्मियों को अधिकार दिया गया है कि... वे किसी भी व्यक्ति –... चाहे वो वकील हो, ...कर्मचारी, वादी, इंटर्न या लॉ क्लर्क – को... हाई सिक्योरिटी जोन में तस्वीरें लेने या वीडियो बनाने से रोक सकते हैं।... सर्कुलर में साफ कहा गया है कि... मोबाइल फोन, कैमरा, ट्राइपॉड या सेल्फी स्टिक का इस्तेमाल... आधिकारिक काम को छोड़कर पूरी तरह बैन है।... अगर कोई वकील या इंटर्न नियम तोड़ता है,... तो बार एसोसिएशन और स्टेट बार काउंसिल सख्त कार्रवाई करेंगे।... ये फैसला तब आया..., जब सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन और... सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने... CJI बीआर गवई को पत्र लिखकर ...कोर्ट परिसर में वकीलों और साइबर इन्फ्लूएंसर्स की... रील्स और फोटोग्राफी पर चिंता जताई।... बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास कर... वकीलों के सोशल मीडिया कंटेंट बनाने पर सख्ती की मांग की थी।... उनका कहना है कि कोर्ट की गरिमा और गोपनीयता को बनाए रखने के लिए ये कदम जरूरी था।