यमुना में जहर के मुद्दे पर चुनाव आयोग से भिड़े केजरीवाल

यमुना में जहर के मुद्दे पर चुनाव आयोग से भिड़े केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच यमुना के पानी को लेकर अरविंद केजरीवाल और चुनाव आयोग के बीच गुरुवार को जमकर बयानबाजी हुई। चुनाव आयोग ने केजरीवाल काे चिट्‌ठी लिखी और 5 सवाल किए।

आयोग ने पूछा:

1 पानी  मे कौन सा जहर मिलाया गया ?

2 जहर मिलने का सबूत दिखाएं ?

3 किस जगह पर जहर पाया गया?

4 जल बोर्ड के किन इंजीनियरर्स ने इसे डिपेक्ट किया ?

5 इंजीनियर ने पानी मे जहर रोकने का कोन सा तरीेका अपनाया?

  यमुना के पानी में किस जगह जहर मिला सबूत दें। अमोनिया के बढ़ते लेवल के मुद्दे को जहर आदि के आरोपों से मिलाए बिना 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक जवाब दें। वरना कार्रवाई की जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार निशाना साधते कहा- दिल्ली में खुलेआम पैसे और चादरें बांटी जा रही हैं। चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई नहीं करता। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं। यमुना के पानी की 3 बोतलें भेजेंगे। राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में पानी पीकर दिखा दें।

केजरीवाल ने कहा- राजीव कुमार 28 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। उन्हें रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग का कबाड़ा कर दिया। उन्होंने जैसी भाषा आज लिखी है ये EC का काम नहीं है। उन्हें इतिहास माफ नहीं करेगा। यदि राजीव कुमार को राजनीति करनी है तो वे दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ लें। 

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना में बढ़े हुए अमोनिया के मुद्दे पर चुनाव आयोग को अपना जवाब दिया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि उनका बयान तथ्यों पर आधारित है और उन्होंने किसी भी कानून या आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल के जवाब को गुरुवार को देखने के बाद कोई फैसला लेने की बात कही है।