CM Mohan Yadav: किसान, जवान और महिलाएं सरकार की प्राथमिकता, ₹266 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लाड़ली बहनों को सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार उन जवानों और किसानों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है जो देश की सीमा की रक्षा करते हैं और खेतों में अन्न उपजाकर देश का पेट भरते हैं। यह बात उन्होंने खरगोन जिले के बेड़िया में ₹266 …

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार उन जवानों और किसानों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है जो देश की सीमा की रक्षा करते हैं और खेतों में अन्न उपजाकर देश का पेट भरते हैं। यह बात उन्होंने खरगोन जिले के बेड़िया में ₹266 करोड़ की लागत से किए जा रहे 24 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में कही।
मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) ने कार्यक्रम में आंबा-रोड़िया माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का लोकार्पण किया तथा सिकलसेल रोगियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ भी वितरित किए।
किसानों और युवाओं के लिए सरकार की योजनाएं
मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) ने कहा कि नर्मदा घाटी से निमाड़ क्षेत्र के खेतों तक पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे खेती मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहां गेहूं पर प्रति क्विंटल ₹2600 मिल रहा है। किसानों को उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार कपास से रेडीमेड गारमेंट तक की पूरी वैल्यू चेन विकसित कर रही है।
सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को अनुदान पर सोलर पैनल दिए जाएंगे, जिससे वे बिजली उत्पादन कर राज्य सरकार को बेच सकेंगे। मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था भी की जा रही है। दुग्ध उत्पादन में भागीदारी को 9% से बढ़ाकर 20% करने का लक्ष्य तय किया गया है।
CM Mohan Yadav: लाड़ली बहनों को अब ₹1500 प्रतिमाह
मुख्यमंत्री (CM मोहन यादव) ने दिवाली से लाडली बहनों को ₹1500 प्रतिमाह देने की घोषणा की। साथ ही रक्षाबंधन पर उन्हें ₹250 की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। बाद में यह राशि बढ़ाकर ₹3000 कर दी जाएगी।
सरकार ने एयर एम्बुलेंस, आयुष्मान कार्ड, और राह-वीर योजना जैसी पहलें शुरू की हैं ताकि जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले को सरकार ₹25,000 का पुरस्कार देगी।
शासकीय सेवकों के प्रमोशन और महिलाओं को आरक्षण
मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) ने बताया कि 9 साल से अटके प्रमोशन मामलों को सुलझा लिया गया है, जिससे 2 लाख पद रिक्त होंगे और नए युवाओं को भर्ती का मौका मिलेगा। शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा और लोकसभा तथा विधानसभा में भी आरक्षण लागू किया जाएगा।
CM Mohan Yadav का संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा
प्रदेश सरकार ने 19 धार्मिक स्थलों पर शराब बिक्री पर रोक लगाई है और खुले में मांस बिक्री भी प्रतिबंधित की गई है। राम पथ गमन मार्ग विकसित किया जाएगा, जहाँ-जहाँ भगवान राम प्रदेश में गुजरे थे। गीता भवन नगर क्षेत्रों में बनाए जाएंगे।
बेड़िया मंडी और सड़क विकास को मिली रफ्तार
मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) ने बेड़िया मिर्च मंडी के विकास के लिए ₹65 करोड़, खनगांव से खेड़ीखुर्द पुल के लिए ₹5 करोड़, सिड़कुई नदी पुल के लिए ₹6 करोड़, और भीकनगांव से झिरन्या सड़क के लिए ₹38 करोड़ की घोषणा की। साथ ही, बड़वाह में 100 बिस्तरों का अस्पताल और बेड़िया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन भी होगा।
CM Mohan Yadav: पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।