बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री को राष्ट्रपति मुर्मू ने खिलाई दही-चीन

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री को राष्ट्रपति मुर्मू ने खिलाई दही-चीन


वित् मंत्री निर्मला सीतारमण 8वीं बार देश का बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री अपने घर से  राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति ली। राष्ट्रपति ने दही चीनी खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मधबुनी पेंटिंग की साड़ी पहनी।  राष्ट्रपति मुर्मु ने केंद्रीय वित्त मंत्री और उनकी टीम भीे शुभकामनाएं दीं 

राष्ट्रपति कार्यालय ने x अकाउंट पर कुछ फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा

 केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। बजट पेश करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भारत में किसी भी शुभ काम से पहले दही.चीनी खिलाने की परंपरा है।

वित् मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वीं बार बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में ही पेश किए हैं
 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025.26 के लिए लगातार आठवां बजट लोकसभा में पेश करेंगी। इससे पहले वह लगातार सात बार बजट पेश कर इतिहास रच चुकी हैं। वह छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। सीतारमण ने लगातार आठों बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में ही पेश किए हैं। सीतारमण साल 2019 में देश की दूसरी वित्त मंत्री बनी थीं। इससे पहले इंदिरा गांधी पहली महिला वित्त मंत्री थींए जिन्होंने वित्त मंत्री के तौर पर 1970.71 का बजट पेश किया था।