बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भोपाल में विराट प्रदर्शन, डिपो चौराहे पर हजारों की संख्या में जुटे लोग

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भोपाल में विराट प्रदर्शन, डिपो चौराहे पर हजारों की संख्या में जुटे लोग

भोपाल : भोपाल में बुधवार को सकल हिंदू समाज के आह्वान पर बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। दोपहर करीब 2 बजे से भारत माता चौराहा पर लोगों के भीड़ एकत्रित हुए।

धरना स्थल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, बीजेपी जिलाध्यक्ष समित पचौरी, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, सुरेश पचौरी सहित हजारों के तादाद में लोग रहें।

इस दौरान भोपाल के बाजार आधे दिन तक बंद रहें। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में व्यापारी भी सड़क पर उतरे। कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने अनाज की खरीदी नहीं की। वहीं, भोपाल का थोक दवा बाजार भी पूरी तरह से बंद है। सभी डिपो चौराहे पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल हुए।

सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्रियों को देश छोड़कर नहीं भागना पड़ता, यहां की सेना विद्रोह नहीं करती क्योंकि हिंदू बहुसंख्यक है। यहां वसुधैव कुटुम्ब चल रहा है। इस नफरत की आग को ठीक करना पड़ेगा। मैंने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायर की है। उसमें कहा है कि आप हेट स्पीच को डिफाइन कीजिए। आप देश की सभी धार्मिक किताबों की समीक्षा कीजिए कि कोई किताब हेट स्पीच तो नहीं फैला रही है।