अमेरिका से लोट रहे भारतीयों को किया प्रताड़ित; हाथ-पैर चेन से बांधकर प्लेन में चढ़ाया

अमेरिका से लोट रहे भारतीयों को  किया प्रताड़ित; हाथ-पैर चेन से बांधकर प्लेन में चढ़ाया

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों को  5 फरवरी को अमेरिका - अमृतसर लाया गया हे अमेरिका से भारत लौटते  समय  US मिलिट्री का C-17 प्लेन ने उन्हें प्रताड़ित किया गया उनके के हाथ और पैर को चेन से  बंधा गया था  । टेक्सास के सेंट एंटोनियो एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने इन्हें ऐसी हालत में ही मिलिट्री प्लेन में चढ़ाया था। अमेरिका से भारत आने में  40 घंटे लगते है 140 भारतीय  बेड़ियों में जकड़े हुए ही ,ये सफर तय किया। अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल चीफ माइकल बैंक ने अपने  सोशल मिडिया  हैंडल   X पर इसका वीडियो शेयर किया है।
 विडिओ शेयर हुए माइकल बैंक्स ने X पर लिखा,
अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल USBP ने अवैध एलियंस को सफलतापूर्वक भारत वापस भेजा। यह अब तक की सबसे लंबी डिपोर्टेशन फ्लाइट थी, जिसके लिए मिलिट्री एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया। यह मिशन अवैध प्रवासियों के निष्कासित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। आप अवैध रूप से सीमा पार करते हैं, तो आपको वापस भेजा जाएगा।
 भारत लोटे लोगों ने बताया कि उन्हें बहुत थोड़ा सा खाना दिया गया, जिसे हाथ बांधकर ही खाना पड़ा। डिपोर्ट किए गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी थे। प्लेन में उन्हें एक जगह बैठे रहने को कहा गया था। उन्हें वॉशरूम तक नहीं जाने दिया गया। जब लोगों ने बहुत जोर दिया तो प्लेन का क्रू अपने साथ वॉशरूम तक लेकर गया और दरवाजा खोलकर अंदर धकेल दिया। अमेरिका से भारत के बीच प्लेन ने चार जगह रीफ्यूलिंग के लिए स्टॉप लिया, लेकिन अंदर बैठे लोगों को प्लेन से निकलने की इजाजत नहीं थी।