MBBS करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही?

MBBS करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही?

डॉक्टर बनना, यानी समाज का सबसे सम्मानित पेशा।... लेकिन क्या आप जानते हैं कि MBBS करने के बाद भी... जूनियर डॉक्टर नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं?... जी हां, देशभर में MBBS की चमक फीकी पड़ रही है! ...आखिर क्यों? चलिए, इस सच्चाई को उजागर करते हैं..."MBBS, एक ऐसा कोर्स जो लाखों युवाओं का सपना है।... लेकिन आज इसकी सच्चाई चौंकाने वाली है।.... देशभर में, कश्मीर के अनंतनाग से लेकर... राजस्थान के अलवर, यूपी, पंजाब, दिल्ली, और कर्नाटक तक, ...जूनियर डॉक्टरों को नौकरी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।... सरकारी अस्पतालों में भर्तियों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है...., और निजी अस्पतालों में सैलरी सिर्फ 25,000 से 40,000 रुपये महीना!.... पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार की 'हर जिले में.... मेडिकल कॉलेज' योजना के तहत MBBS सीटें 2.43 गुना बढ़ी हैं।.... लेकिन PG सीटें, जो बेहतर करियर का रास्ता हैं, ....अभी भी 50,000 कम हैं। नतीजा? ...MBBS पासआउट्स बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।.... नीट की कठिन परीक्षा, कोचिंग और पढ़ाई में.... लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी, ...निजी कॉलेजों में सीखने के अवसर कम हैं...., और सरकारी नौकरियों में भर्तियां अनियमित।.... यहां तक कि छोटे जिलों के मेडिकल कॉलेजों में भी ...जूनियर रेजिडेंट की भर्ती के लिए प्रतियोगिता होने लगी है।... सरकारी नौकरी में सम्मान और सीखने के अवसर ज्यादा हैं,.... लेकिन वेतन 60,000 से 1 लाख तक होने के बावजूद अन्य पेशों से कम है।...

ये स्थिति जूनियर डॉक्टरों को हताश कर रही है,.... और मेडिकल पेशे की चमक को धूमिल कर रही है..."दोस्तों, ये सिर्फ जूनियर डॉक्टरों की नहीं..., बल्कि हमारे देश के स्वास्थ्य तंत्र की समस्या है....अगर आप भी इस स्थिति से चिंतित हैं, तो आवाज उठाएं।... सोशल मीडिया पर... #SaveJuniorDoctors टैग से अपनी राय शेयर करें।.... सरकार से मांग करें कि PG सीटें बढ़ें, भर्तियां नियमित हों,... और निजी अस्पतालों में उचित वेतन मिले।... अपने दोस्तों, परिवार और नेताओं को इस मुद्दे पर जागरूक करें।.... साथ मिलकर हम अपने भविष्य के डॉक्टरों को... वो सम्मान और अवसर दिला सकते हैं,... जिसके वो हकदार है..."डॉक्टर हमारी जान बचाते हैं,... अब उनके भविष्य को बचाने की बारी हमारी है!...