12 सरकारी नर्सिंग कॉलेज बंद? छात्राओं की सड़कों पर जंग

12 सरकारी नर्सिंग कॉलेज बंद? छात्राओं की सड़कों पर जंग

"क्या आपने कभी सोचा है कि जो लोग... हमारी सेहत की देखभाल करते हैं... आज उन्हीं की शिक्षा ICU में है?...मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा पर संकट इतना गहरा गया है.. कि भोपाल की सड़कों पर हज़ारों छात्राएं उतर आई हैं...
सवाल सिर्फ डिग्री का नहीं है… सवाल लाखों बेटियों के भविष्य का है।..."भोपाल के जेपी अस्पताल में रविवार को हजारों नर्सिंग छात्राओं ने धरना दिया।... क्यों? क्योंकि 12 सरकारी कॉलेजों की मान्यता पर संकट है... क्या ये लापरवाही है या घोटाला? चलिए, जानते हैं पूरी सच्चाई...."मध्य प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा पर गहरा संकट मंडरा रहा है। ...राज्य के 12 सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को... 2025-26 सत्र के लिए मान्यता ही नहीं मिली है।.... इनमें लैब, क्लिनिकल ट्रेनिंग, स्टाफ और प्राचार्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ....कुछ कॉलेजों में तो फर्जी दस्तावेजों से नियुक्तियां हुई हैं।.... ये कॉलेज स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम के गृह जिलों से भी जुड़े हैं।... प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि सरकार और विभाग की लापरवाही से... उनकी पढ़ाई और डिग्री अधर में लटक गई है....। NSUI ने भी चेतावनी दी है कि अगर सुविधाएं दुरुस्त नहीं हुईं,.... तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन होगा।...

भोपाल के जेपी अस्पताल परिसर से लेकर स्वास्थ्य संचालनालय तक नारेबाजी हो रही है।.... छात्राओं का कहना है, 'हमारा भविष्य दांव पर है,... जब तक मान्यता न मिले, आंदोलन जारी....!' प्रशासन समझाने की कोशिश कर रहा है..., लेकिन गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा।....बता दे की, पूरे राज्य में 350 से ज्यादा नर्सिंग कॉलेज मान्यता के इंतजार में हैं...., जिससे 20,000 सीटें खतरे में हैं।..... ये सिर्फ छात्राओं की नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा के भविष्य का सवाल है।...."दोस्तों, ये लड़ाई सिर्फ छात्राओं की नहीं...., हर उस युवा की है जो बेहतर शिक्षा का हकदार है!.... अगर आप भी इस लापरवाही से गुस्से में हैं.... तो आवाज उठाएं। सोशल मीडिया पर #SaveMPNursing टैग से अपनी राय शेयर करें,.... अपने विधायक को मैसेज करें, और छात्राओं के समर्थन में खड़े हों।... सरकार से मांग करें - तत्काल मान्यता दें, सुविधाएं सुधारें!.... साथ मिलकर हम बदलाव ला सकते हैं।..."शिक्षा सबका अधिकार है, इसे बचाना हमारा फर्ज!..