राष्ट्रपति ने महाकुंभ में डुबकी लगाई:भीड़ के चलते संगम स्टेशन बंद करना पड़ा

राष्ट्रपति ने महाकुंभ में डुबकी लगाई:भीड़ के चलते संगम स्टेशन बंद करना पड़ा

महाकुंभ का आज 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाने पहुंचीं। राष्ट्रपति  हेलिकॉप्टर से सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरा ,यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने उनका  स्वागत किया। वहां से अरैल पहुंचीं, फिर बोट से संगम पहुंचीं और स्नान किया। उन्होंने संगम में 3 डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। गंगा पूजन और आरती की। गंगा मर स्नान के राष्ट्रपति लेटे हनुमान मंदिर पहुंचीं। यहां दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अक्षयवट जाएंगी। राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी हैं।राष्ट्रपति शाम चार बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। 

प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। इसे देखते हुए अरैल घाट से संगम तक बोट बंद की गई है। इसके अलावा, संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है।