जबलपुर में 15 गोवंश की हुई मौत, 22 की हालत गंभी

जबलपुर में 15 गोवंश की हुई मौत, 22 की हालत गंभी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 15 गोवंश की मौत हो गई। कुंडम के सातनन्झर गांव की यह घटना है।वहीं 22 की हालत बेहद गंभीर है। आज गांव में बड़ी संख्या में गौवंश अचेत अवस्था में मिले थे.

अलसी खाने की वजह से सभी एकाएक अचेत होकर गिर पड़े। जिसके कुछ देर बाद एक-एक कर 15 गोवंशों ने दम तोड़ दिया। टीम गौवंश की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। सभी  मृत गोवंशों को सम्मान के साथ जमीन में दफन किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकड़े ने इसकी जानकारी पशु चिकित्सकों की दी। जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और 22 गोवंश की जान बचाई।