MP में चलीं उत्तरी हवाएं, 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

 नवंबर में ही ठिठुर गया मध्यप्रदेश
कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
 7 डिग्री तक गिरा तापमान नवंबर में ही टूटा ठंड का रिकॉर्ड
 एमपी में चलीं उत्तरी हवाएं — 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
 पहाड़ों पर बर्फबारी का असर.. अब सीधे मध्यप्रदेश पर पड़ रहा है!.... नवंबर का महीना है, ....लेकिन मध्यप्रदेश 'ठिठुर' गया है।.... पारा रिकॉर्ड तोड़कर गिर रहा है ....और कई शहरों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे चला गया है।.... क्या यह ठंड रिकॉर्ड तोड़ने वाली है? ...चलिए जानते हैं इस कड़ाके की ठंड की पूरी जानकारी।...जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही.... बर्फबारी की वजह से चलने वाली उत्तरी हवाएं ....सीधे एमपी को अपनी चपेट में ले रही हैं।... रविवार रात को प्रदेश के 10 शहरों में.... पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।...प्रदेश में राजगढ़ सबसे ठंडा रहा..., जहां न्यूनतम तापमान केवल 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।.... भोपाल...8.8  इंदौर 7.9...यहां लगातार तीन रातों से 9 डिग्री के नीचे पारा दर्ज किया गया... ग्वालियर में10.5...जबलपुर में 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।...जो साफ दिखाता है कि... नवंबर के पहले दौर में ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है,.... जो अब लगातार बने रहने की संभावना है।...मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 20 जिलों में... शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है।...जिनमें  भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, राजगढ़, सीहोर, देवास, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा समेत.. कई उत्तरी और पश्चिमी जिले शामिल हैं।...: ठंड अब सिर्फ रातों तक सीमित नहीं है।... रविवार को ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान भी ....30 डिग्री से नीचे रहा, यानी दिन में भी ठंडक घुल गई है।... मौसम विभाग का मानना है कि... आने वाले दिनों में यह कोहरा बढ़ेगा।... इसका मतलब है कि सुबह के समय ....दृश्यता कम होने से यातायात पर असर पड़ सकता है।.