सलमान के राम मंदिर वाली घड़ी पहनने के विवाद पर भाजपा विधायक बोले-'राम हर हिंदुस्तानी के दिल में बसे हैं'

सलमान के राम मंदिर वाली घड़ी पहनने के विवाद पर भाजपा विधायक बोले-'राम हर हिंदुस्तानी के दिल में बसे हैं'

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की राम मंदिर स्पेशल एडिशन घड़ी पहनने को लेकर विवाद अब खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सलमान को 'गुनहगार' करार देते हुए  कहा-यह शरीयत के खिलाफ है। अब इस पर सियासत होती नजर आ रही है। 

 भोपाल के बीजेपी  विधायक रामेश्वर शर्मा ने सलमान खान का समर्थन करते हुए कहा कि राम सबके हैं। जो राम लोगों के दिलों में हैं, उन्हें नमन करने में किसी को परहेज नहीं होना चाहिए। हर सलमान-रसखान बनने के लिए आतुर है.'राम हर हिंदुस्तानी के दिल में बसे हैं'
 विधायक शर्मा ने कहा कि राम मंदिर और भगवान राम की छवि भारत के लोगों के दिलों में बसी है। "इसे नमन करने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। राम से अलग न तो हिंदुस्तान को किया जा सकता है, न ही हिंदुस्तानियों को।

उन्होंने आगे कहा कि सलमान खान जैसे मुस्लिम सेलेब्रिटीज ने देश की शान बढ़ाई है, जबकि कुछ मौलवी सिर्फ विवाद फैलाते हैं। "आज एक मौलवी चला जाए तो चार मुसलमान कंधा नहीं देते, लेकिन सलमान के पीछे लाखों लोग खड़े हो जाते हैं। हिंदुओं ने सलमान को सिर पर बैठाया है।