लालू परिवार पर बड़ा झटका! IRCTC घोटाले में अदालत का बड़ा फैसला
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले…. लालू परिवार को अदालत से बड़ा झटका लगा है......दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को….IRCTC होटल अनुबंध घोटाले मामले में…राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,...पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और….बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत ….कुल 14 आरोपियों पर…भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप तय कर दिए हैं।…इसका मतलब साफ है — अब इन सभी के खिलाफ मुकदमा चलेगा।….कोर्ट ने सभी आरोपियों से पूछा कि क्या वे अपराध स्वीकार करते हैं?....लेकिन सभी ने कहा….“हम निर्दोष हैं, हम मुकदमे का सामना करेंगे….अब आगे इस केस में ट्रायल शुरू होगा।…यानी गवाहों की गवाही, ….सबूतों की जांच और बचाव पक्ष के तर्क….ये सब अदालत में पेश किए जाएंगे।…यह फैसला उस वक्त आया है… जब बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं।…ऐसे में इस केस का असर चुनावी माहौल पर साफ़ तौर पर देखा जा सकता है।… …यह पूरा मामला साल 2004 से 2009 के बीच का है…जब लालू प्रसाद यादव देश के रेल मंत्री थे।…CBI के अनुसार…रेल मंत्रालय के अधीन आने वाले IRCTC के दो होटलों….रांची और पुरी स्थित BNR होटल्स के मेंटेनेंस का ठेका….सुजाता होटल्स नाम की एक निजी कंपनी को….अनियमित तरीके से दिया गया था।….
आरोप है कि इस अनुबंध के बदले…लालू परिवार से जुड़ी एक कंपनी को…दिल्ली के पॉश इलाके में तीन एकड़ जमीन दी गई….जो रिश्वत का हिस्सा मानी जा रही है।…CBI ने इस केस की FIR जुलाई 2017 में दर्ज की थी,…और इसके बाद पटना, दिल्ली, रांची और गुरुग्राम में छापेमारी भी की गई थी।… चार्जशीट में….लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव,…पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेम चंद गुप्ता,...IRCTC के पूर्व अधिकारी और…निजी होटल व्यवसायी — सभी को आरोपी बनाया गया है।….कोर्ट ने IPC की धारा 120B (आपराधिक साजिश),…420 (धोखाधड़ी) और….भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं।….लालू यादव पर अतिरिक्त रूप से धारा 13(2) और 13(1)(d) के तहत भी आरोप लगे हैं।…सुनवाई के दौरान लालू यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे जहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम थे।…….बता दे की बिहार की राजनीति में लालू परिवार एक बड़ा नाम है,….और चुनाव से ठीक पहले अदालत का यह फैसला….RJD के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।….अब देखना होगा कि….क्या इस मुकदमे का असर तेजस्वी यादव की चुनावी रणनीति पर पड़ेगा…या RJD इसे राजनीतिक साजिश बताकर पलटवार करेगी।...दोस्तों, अब सवाल आपसे….क्या आपको लगता है कि यह केस….बिहार चुनावों पर असर डालेगा?...या फिर लालू परिवार इसे राजनीति से जोड़कर संभाल लेगा?...
PUSHPANJALI PANDEY 