त्योहारों में सोना नहीं चमकेगा, इतिहास रचेगा

त्योहारों में सोना नहीं चमकेगा, इतिहास रचेगा

त्योहारों का मौसम है… हर कोई चाहता है कि सोना चमके…लेकिन इस बार बात सिर्फ चमक की नहीं — इतिहास रचने की है…क्योंकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि…. आने वाली धनतेरस तक गोल्ड ₹1,30,000 प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है…और अगर यही ट्रेंड रहा  तो ₹1.5 लाख तक पहुंचना अब सिर्फ वक्त की बात है….आख़िर ऐसा क्या हो रहा है…. कि सोना अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने  की तैयारी में है?....चलिए जानते हैं, पूरी रिपोर्ट….भारत में त्योहारों के सीजन में सोना खरीदना शुभ माना जाता है….और इस बार सोना सिर्फ शुभ नहीं….बल्कि शानदार रिटर्न देने वाला एसेट बनता दिख रहा है।….MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत हाल ही में…. ₹1,22,284 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी है।….वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड ने $4,060 प्रति औंस का नया रिकॉर्ड छू लिया है।…. मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है….अगर यही ट्रेंड जारी रहा…, तो 2025 की धनतेरस तक सोने का भाव …₹1,30,000 प्रति 10 ग्राम को पार कर जाएगा।…और अगले साल के अंत तक यह ₹1.5 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।…अब जानते है क्यों बढ़ रही है गोल्ड की चमक..पहला कारण है ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें 


अमेरिकी फेडरल रिजर्व आने वाले महीनों में... ब्याज दरें घटा सकता है...जिससे निवेशक शेयरों से हटकर सुरक्षित एसेट... यानी गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।....दूसरा है डॉलर की कमजोरी...डॉलर इंडेक्स में गिरावट आने से गोल्ड और महंगा हो रहा है।...क्योंकि सोना डॉलर में ट्रेड होता है, और जब डॉलर गिरता है — सोने का भाव बढ़ता है।...तीसरा कारण है...भूराजनीतिक तनाव —मिडिल ईस्ट, यूक्रेन और... चीन-ताइवान के बीच बढ़ते टकराव ने गोल्ड को... एक सेफ हेवन  बना दिया है।....जब दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है...तब लोग सोने में भरोसा करते हैं।..चौथा है...सेंट्रल बैंकों की खरीदारी...दुनिया भर के केंद्रीय बैंक इस समय रिकॉर्ड स्तर पर गोल्ड खरीद रहे हैं।...खासकर चीन, भारत और रूस... जो डॉलर पर निर्भरता घटाना चाहते हैं।..भारत में गोल्ड सिर्फ गहना नहीं — सुरक्षा और संपत्ति का प्रतीक है।...त्योहारों और शादियों के सीजन में इसकी मांग तेजी से बढ़ती है।...इसलिए घरेलू बाजार में भी कीमतों का उछाल और तेज़ होने की संभावना है।...एक्सपर्ट्स का कहना है....अगर आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए सोच रहे हैं,
तो.... यह वक्त थोड़ा-थोड़ा गोल्ड जमा करने  का है,...क्योंकि आने वाले महीनों में कीमतों में 20-25% की और बढ़त देखी जा सकती है।....अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं —तो BIS हॉलमार्क ज़रूर चेक करें,...24 कैरेट या 22 कैरेट की शुद्धता की पुष्टि करें,...और सिर्फ रजिस्टर्ड ज्वेलर से ही खरीदारी करें।