अमित शाह का MP दौरा: निवेश, रोजगार और विकास की ट्रिपल सौगात


अमित शाह ने ग्वालियर से किया ₹2 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
     अटल जयंती पर MP को बड़ी सौगात: ग्रोथ समिट में ₹2 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
     MP ग्रोथ समिट 2025: ₹2 लाख करोड़ निवेश, 1.93 लाख रोजगार का रोडमैप तैयार मध्य प्रदेश की धरती से आज विकास का शंखनाद हुआ है….केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे।……जहां ग्वालियर में उन्होंने
2 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।....इसके साथ ही 1905 से संचालित ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ...और अटल म्यूजियम के उन्नयन का भी लोकार्पण किया गया।....यह आयोजन खास इसलिए भी था....क्योंकि आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती है।....और इसी पावन अवसर पर....MP ग्रोथ समिट 2025 का आयोजन किया गया।....इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा....आज अटल जी का जन्मदिन है।....इस ऐतिहासिक दिन पर MP ग्रोथ समिट
प्रदेश के युवाओं के लिए....रोजगार के नए अवसर लेकर आएगी।....यह समिट मध्य प्रदेश के विकास का नया रास्ता खोलेगी।…बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा—
“आज का दिन मध्य प्रदेश के इतिहास में…स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
अटल जी के संकल्पों को….आज हम ग्वालियर की धरती से आगे बढ़ा रहे हैं।
MP ग्रोथ समिट प्रदेश को…नए शिखर तक ले जाएगी।”…वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे...उत्तरदायित्व का दिवस बताया।....उन्होंने कहा—
“ये सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं,.....बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य को गढ़ने का दिन है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में....सुशासन की जो नींव रखी गई है,....MP ग्रोथ समिट उसी का उदाहरण है।....सिंधिया ने उद्योगपतियों का आभार जताते हुए कहा कि
उन्होंने मध्य प्रदेश में निवेश कर...प्रदेश पर भरोसा दिखाया है।...सरकार का कहना है....की इस योजना से...प्रदेश में करीब 1 लाख 93 हजार नए रोजगार पैदा होंगे।