बीजेपी विधायक ने लाडली बहना योजना को बताया व्यर्थ
6000… सुना आपने?.... लाडली बहना योजना के पैसों को लेकर बीजेपी के ही विधायक ने….. ऐसा बयान दे दिया है… जिससे पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।…… अब सवाल उठ रहे हैं… क्या अपनी ही सरकार की नीतियों पर…. सवाल खड़े कर रहे हैं बीजेपी विधायक? ….आइए जानते हैं पूरा मामला…"कुरवई विधानसभा से बीजेपी विधायक हरि सिंह सप्रे ने…. सार्वजनिक मंच पर लाडली बहना योजना को लेकर… ऐसा बयान दिया है…., जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।…. उन्होंने कहा कि लाडली बहनों को सरकार…. मुफ्त पैसे बांट रही है, ….और यह राशि व्यर्थ जा रही है। ….उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है…, और लोग सवाल उठा रहे हैं कि ….आखिर सरकार की इस लोकप्रिय योजना पर… अपना विधायक ही सवाल क्यों उठा रहा है?.... इस बयान के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में….हड़कंप मच गया है। ….क्योंकि यह सवाल सीधे तौर पर सरकार की नीतियों पर उठाए जा रहे हैं।…. आपको बता दें कि 27 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव ….कुरवई पहुंचने वाले हैं।….. इसी कार्यक्रम को लेकर विधायक हरि सिंह सप्रे जगह-जगह जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि…. ज्यादा से ज्यादा लोग मुख्यमंत्री को सुनने आएं।….. लेकिन इसी बीच उन्होंने लाडली बहना योजना को मिलने वाली राशि को व्यर्थ बता दिया …..लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख स्कीम है, ….जो महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई।…. इस योजना के 2 साल पूरे होने वाले हैं। ….मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है कि…. दिवाली से लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाकर ….₹1500 कर दी जाएगी।….अभी तक इस योजना के तहत प्रदेश की… 1.27 करोड़ महिलाओं को…. हर महीने ₹1250 बैंक खाते में आते हैं।…. सरकार के इस फैसले से अब हर साल करीब…. ₹2,000 करोड़ अतिरिक्त खर्च होंगे।…. अभी सरकार हर महीने लगभग ₹1551 करोड़ खर्च कर रही है,…. जो दीपावली के बाद बढ़कर ₹1861 करोड़ हो जाएगा।…. यानी एक झटके में सरकार पर हर महीने ….₹310 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ जाएगा।…. लेकिन विधायक हरि सिंह सप्रे का यह बयान योजना की ….सफलता पर पानी फेरने वाला है। ….उनका कहना है कि ₹6000 की यह राशि व्यर्थ है,… और इससे कोई फायदा नहीं हो रहा।… यह बयान न सिर्फ योजना को लेकर असंतोष दिखाता है, ….बल्कि बीजेपी के लिए राजनीतिक मुश्किलें भी खड़ी कर रहा है।…. क्योंकि यह योजना पार्टी की चुनावी सफलता का बड़ा कारण रही है।…. सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर बीजेपी पर हमलावर हैं, ….और विपक्ष को नया मुद्दा मिल गया है।…. विदिशा जिले के कुरवई से भाजपा विधायक हरि सिंह सप्रे का…. यह वीडियो सामने आया है,….जिसमें वे स्पष्ट रूप से लाडली बहनों को मिलने वाली राशि को व्यर्थ बता रहे हैं।…
इस बयान से न सिर्फ स्थानीय स्तर पर असंतोष फैल रहा है
PUSHPANJALI PANDEY 