कांग्रेस जिलाध्यक्षों को दो दिन ट्रेनिंग देंगे राहुल गांधी
मध्यप्रदेश में कांग्रेस एक बड़ा दांव खेलने जा रही है…. जी हां, एक ऐसा प्रशिक्षण शिविर,….. जहां पार्टी के जिला अध्यक्षों को न सिर्फ प्रशिक्षण मिलेगा,…. बल्कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जैसे दिग्गज नेताओं से…. सीधी मुलाकात भी होगी। आइए, जानते हैं इस खास खबर के बारे में!... मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को…. और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है।…. 2 से 12 अक्टूबर तक पचमढ़ी के खूबसूरत हिल स्टेशन पर…. कांग्रेस के सभी 71 जिला अध्यक्षों के लिए एक खास आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।…. इस शिविर की सबसे खास बात ये है की... कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन तक इस शिविर में मौजूद रहेंगे और जिला अध्यक्षों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे....इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष.... मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे।.... इसके अलावा, जयराम रमेश, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, सचिन राव,.... मप्र के प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और.... नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जैसे बड़े नेता भी शामिल होंगे।.... सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी न सिर्फ जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे, ....बल्कि उनके साथ उनके जिले की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति...., चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे.....यह 10 दिन का शिविर कोई साधारण कार्यक्रम नहीं है।.... इसमें जिला अध्यक्षों को ब्लॉक, ....मंडलम, सेक्टर, वार्ड, ग्राम पंचायत और.... बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति सिखाई जाएगी।.... आगामी नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव और 2028 के विधानसभा तथा 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए..... रोडमैप तैयार किया जाएगा।..... सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलने वाले इस शिविर में योग, .....ध्यान और सुबह की सैर जैसी गतिविधियां भी शामिल होंगी...."तो क्या यह प्रशिक्षण शिविर मध्यप्रदेश में ...कांग्रेस को नई ताकत देगा? ....क्या राहुल गांधी का यह कदम पार्टी को फिर से सत्ता की दहलीज तक पहुंचाएगा?.... यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना तय है कि ....कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती
PUSHPANJALI PANDEY 