देवास में भीषण हादसा:कार ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत, दो घायल
Madhya Pradesh: देवास जिले में उदयनगर-बागली रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में बाइक सवार हरिओम पिता सालगराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पूरी घटना उदयनगर थाना क्षेत्र की है।
टक्कर इअतनी जोर की थी की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। यह आग इतनी फैल गई कि बाइक और कार दोनों पूरी तरह जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
कार में सवार दंपत्ति और उनका बच्चा हादसे के बाद मौके से भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
उदयनगर थाना प्रभारी के एस परस्ते ने बताया कि कार चालक उदयनगर से पुंजापुरा की तरफ जा रहा था। जबकि बाइक सवार पुंजापुरा से उदयनगर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान कार ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसके साथ मौजूद दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है।
harsha padeshi 