भोपाल के बड़ा तालाब में 20 शिकारे लॉन्च
बुधवार की सुबह… लेक सिटी ऑफ भोपाल की बोट क्लब पर माहौल बेहद खास था।…
लहरों के किनारे, रंग-बिरंगे शिकारे कतार में सजे थे,… और लोग एक ही बात कह रहे थे—
"ये तो बिल्कुल डल झील जैसा है!....शहर में पर्यटन को नई पहचान देने वाला यह पल, इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।…कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने… 20 नए शिकारे लॉन्च किए।…उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी भी मौजूद थे।
दिलचस्प बात यह थी कि कार्यक्रम में बीजेपी और कांग्रेस – दोनों दलों के विधायकों को बुलाया गया था।….यह आयोजन राजनीति नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान के नाम था।….इससे पहले13 जून 2024 को नगर निगम ने एक शिकारे का ट्रायल किया था।...उसे स्थानीय मछुआरे ने हाथ से तैयार किया था,.... और नतीजा इतना सुंदर रहा कि आज 20 शिकारे एकसाथ तालाब में उतार दिए गए हैं।...लोगों में उत्साह इतना था कि लॉन्चिंग से पहले ही बोट क्लब पर भारी भीड़ जुट गई।...बता दे की NGT ने 12 सितंबर को क्रूज और मोटर बोट चलाने पर रोक लगा दी थी।...पहले रोज़ एक हजार से ज़्यादा लोग क्रूज और मोटर बोट से तालाब का आनंद लेते थे।...लेकिनरोक लगने के बाद सिर्फ साधारण नाव चल रही थी।...ऐसे में शिकारे का शुरू होना एक बड़ी राहत है....क्योंकि ये न सिर्फ नया अनुभव देंगे, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी हैं।...अब बात करते है... क्या-क्या खास है नए शिकारे में?..तो इन्हे बिल्कुल डल झील की तरह डिजाइन किया गया है...और रंग-बिरंगे कपड़े, लकड़ी की डिटेलिंग और कश्ती-स्टाइल बैठने की व्यवस्था... शांत, बिना शोर और बिना इंजन वाले...फोटो, वीडियो और रोमांटिक राइड के लिए परफेक्ट...साथ ही बड़ा तालाब के टापू (आइलैंड पॉइंट) तक जाने का अनुभव...जिसके लिए⏱ सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है .
PUSHPANJALI PANDEY 