महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती

ठाणे : महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मंगलवार को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं दिख रहा था। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की पूरी जांच करने की सलाह दी है। शिंदे पिछले सप्ताह से गले में संक्रमण और बुखार से पीड़ित हैं।

अपने स्वास्थ्य के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शिंदे ने कहा, "सब कुछ ठीक है, मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।"  शिवसेना नेता पिछले शुक्रवार को बीमारी से उबरने के लिए सतारा जिले में अपने पैतृक गांव चले गए थे और 1 दिसंबर को मुंबई लौटे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी 5 दिसंबर को होने वाले महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटी है।