ममता कुलकर्णी विवाद पर बोलीं :महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी 'वो इस्लाम में चलीं जाती तो चलता
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जिन्हे पिछले दिनों कुंभ में किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर का पद दिया गया था पर अब विवादों के जलते उन्होंने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। ममता कुलकर्णी ने कहा था वो साध्वी है और साध्वी ही रहेगी। किन्नर अखाड़ा की मां लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी उनके साथ खड़ी है। मां लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर वो इस्लाम में चली जाती तो धर्म के ये ठेकेदार क्या करते. इसके साथ ही उन्होने दावा किया ममता कुलकर्णीकिन्नर अखाड़ा की अंग थी और हमेशा रहेंगी.
ज्योतिषिपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, योग गुरू बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उन्हें ये पदवी दिए जाने पर सवाल उठाए थे. इसके चलते ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है।
harsha pardeshi 