लड़की छेड़ना पाप है, पुलिस हमारी बाप है...' नारे लगाते दिखे मनचले

लड़की छेड़ना पाप है, पुलिस हमारी बाप है...' नारे लगाते दिखे मनचले

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में लड़की जो अपने चाचा के साथ जा रही थी उसे कुछ लड़को  ने छेड़ा और जब चाचा ने विरोध किया तो चाचा को भी बुरी तरह से पीट डाला. वी
सड़क पर अकेले चलने वाली लड़की तो सेफ थी नहीं लेकिन अब परिवार के साथ जा रही लड़की को भी मनचले परेशान करने लगे हैं. 
 

मध्यप्रदेश पुलिस ने उन लड़को को अच्छा सबक सिखाया पुलिस ने उनका जुलूस निकाला गया जिसमें उनसे नारे लगवाए गए...लड़की छेड़ना पाप है, पुलिस हमारी बाप है. 
मध्यप्रदेश पुलिस के इस एक्शन से इस तरह के मन चले लड़की छेड़ने से पहले सोचेंगे।

रविवार शाम लगभग 5 बजे, एक 16 साल की छात्रा अपने चाचा के साथ बाइक पर अपने गांव लौट रही थी। ग्वालियर बाईपास पर दो बाइक पर सवार चार युवकों ने छात्रा पर अश्लील टिप्पणियां कीं। छात्रा के चाचा ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। चारों युवकों ने मिलकर छात्रा के चाचा को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान छात्रा डरी हुई थी। उसने चाचा को बचाने की कोशिश की, तो उसे भी चोट लग गई।