एमपी विधानसभा में किसानों के सवालों पर घमासान
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के... दूसरे दिन की,.... जहाँ किसानों के मुद्दों को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे।.... विपक्ष ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए ...और MSP से लेकर अतिवृष्टि राहत तक बड़े सवाल दागे।...सबसे पहले बात करते है...सदन का दूसरा दिन...यानी —आज क्या-क्या होना है?....शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है और सदन में दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होनी है..पहला मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025...और दूसरा मध्यप्रदेश नगरपालिका (संशोधन) अध्यादेश, 2025...पक्ष और विपक्ष दोनों इन कानूनों पर अपने-अपने तर्क रखने वाले हैं।.... लेकिन इसके बीच किसानों के सवाल फिर से केंद्र में आ गए हैं।...पहले दिन करीब 5 घंटे तक किसानों की फसल खराब होने और.... राहत राशि न मिलने के मुद्दे पर चर्चा हुई।...और आज भी विपक्ष इसे छोड़ने के मूड में नहीं है।...कांग्रेस के मुताबिक...अतिवृष्टि से नुकसान हुआ, लेकिन राहत राशि अब तक किसानों तक नहीं पहुँची।...कई जिलों में मुआवजा प्रक्रिया धीमी है और किसान परेशान हैं।...वहीं सत्र शुरू होने से पहले ही माहौल गर्म हो गया।...महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन ने आरोप लगाया..कीसरकार किसानों के नाम पर उद्योगपतियों के हित में योजनाएँ बना रही है।....तराना के विधायक महेश परमार ने माँग रखी की....लैंड पूलिंग एक्ट वापसी का गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाए।...इन बयानों ने सत्र शुरू होने से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा दिया।...बता दे की इस बार का शीतकालीन सत्र 1 से 5 दिसंबर तक रखा गया है।....
लेकिन 3 दिसंबर को अवकाश होने के कारण सिर्फ चार बैठकें ही हो रही हैं।....कांग्रेस का कहना है कि...इतने छोटे सत्र में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा संभव नहीं।...और सरकार सत्र छोटा रखकर कठिन सवालों से बच रही है।...वहीं पहले दिन का सबसे बड़ा मुद्दा था—MSP और खरीदी नीति।...नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से सीधे सवाल किए...उनका आरोप है कि सरकार MSP पर स्पष्ट जवाब देने से बच रही है और किसान असमंजस में हैं।...और आज की बैठक में विपक्ष किसानों की राहत राशि,.... MSP नीति और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में है।...उधर, सरकार का कहना है कि वह किसानों के हित में लगातार काम कर रही है.... और विपक्ष भ्रम फैला रहा है।
PUSHPANJALI PANDEY 