धीरेंद्र शास्त्री की सनातन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पलवल में सड़क किनारे चाय पीते दिखे धीरेंद्र शास्त्री 
सनातन यात्रा का तीसरा दिन खास रहा
महाराणा प्रताप के वंशज पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा 
 हाथों में भगवा ध्वज...और देश की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब,... ये है बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की... 'सनातन एकता पदयात्रा'!..... आज हरियाणा में इस यात्रा का तीसरा दिन है.... और ये किसी त्योहार से कम नहीं लग रहा।.... क्या है इस यात्रा का मकसद? ...और कौन-से बड़े चेहरे हुए शामिल....? और क्यों धीरेंद्र शास्त्री के बयानों ने फिर से गरमाई है राजनीति?,,, आइए जानते हैं।....आज, 10 नवंबर को, यात्रा फरीदाबाद के सीकरी गांव से शुरू हुई।.... लेकिन आज की सुबह एक खास नज़ारा देखने को मिला।... यात्रा पृथला गांव में सड़क किनारे रुकी और.... धीरेंद्र शास्त्री ने खुद सड़क पर बैठकर बड़े ही सादे अंदाज़ में चाय पी।..इस यात्रा में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य,.... महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए।....वह न केवल शामिल हुए,.... बल्कि धीरेंद्र शास्त्री के साथ पैदल भी चले।....इसके बाद यात्रा ने पलवल जिले में प्रवेश किया.... जहां पलवल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रात्रि विश्राम होगा।....कल रात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी.... सीकरी गांव पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की थी।...इस यात्रा में सिर्फ आम लोग ही नहीं,.... बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हो चुकी हैं,.... जो इस यात्रा के प्रभाव को दर्शाती हैं।....पहले दिन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने स्वागत किया...क्रिकेटर शिखर धवन और WWE रेसलर दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली भी यात्रा में शामिल हुए।....लेकिन इन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है... धीरेंद्र शास्त्री के बयानों की।....उन्होंने पदयात्रा के दूसरे दिन.... हिंदुओं से भारतीय सेना को पैसा दान करने की अपील की,.... ताकि ज्यादा गोला-बारूद आ सके और....पाकिस्तान को उड़ाया जा सके....उन्होंने देश में धर्म विरोधी ताकतों पर भी....निशाना साधा और क्रांति होने की बात कही।......दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा में आगे बढ़ रही....यह सनातन एकता पदयात्रा' देश में.... धार्मिक और सामाजिक एकजुटता का एक नया अध्याय लिख रही है।....तो आपको क्या लगता है? क्या यह पदयात्रा वाकई में.... सनातन एकता को मजबूत कर पाएगी? ....क्या धीरेंद्र शास्त्री के बयान राजनीति को नया मोड़ देंगे?...अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं।...इस यात्रा के अगले अपडेट्स और विश्लेषण के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें और बेल आइकॉन दबाएं।