विधानसभा के मानसरोवर सभागा में राज्य स्तरीय युवा संसद का आयोजन, हर वक्ता को बोलने के लिए 3 मिनट का समय
Madhya Pradesh: विधानसभा के मानसरोवर सभागार में विकसित भारत की थीम पर बुधवार से राज्य स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। गुरुवार को दूसरे और अंतिम दिन युवा संसद में परिचर्चा का विषय 'भारतीय संविधान के 75 वर्ष, अधिकार, कर्तव्य और प्रगति की यात्रा. है। हर वक्ता को बोलने के लिए तीन मिनट का समय तय किया गया है।
गुरुवार को पहले वक्ता के रूप में गौरव राठौर ने कहा- हमारे देश का संविधानिक विकास बहुत गौरवशाली रहा है। हमारे संविधान के अधिकार और कर्तव्य समन्वय विकास का प्रारूप बनाते हैं। इसीलिए हर व्यक्ति को यह जानने की जरूरत है कि वह क्या कर सकता है।
वक्ता ओम तिवारी ने कहा कि 75 वर्ष पहले जब भारतीय संविधान अंगीकार हुआ, तब भारत केवल एक भौगोलिक परिधि के रूप में नहीं बल्कि सशक्त राष्ट्र के रूप में उदय हुआ। एक ऐसा राष्ट्र जिसने 75 वर्षों में न केवल लोकतंत्र की अमर ज्योति जलाई है बल्कि संप्रभुता का परचम लहराया है। धर्मनिरपेक्षता की आधारशिला रखते हुए आज विश्व गुरु बनने की राह पर है।
harsha pardeshi 