बीजेपी नेता दीपक नायर के घर हमला:शराब पीने से रोका तो पत्थर बरसाए, 6 आरोपियों पर FIR
Bhopal: भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक दीपक नायर के घर पर बदमाशों ने जमकर हंगामा कर दिया। बागसेवनिया में शराब पीने से रोकने पर बदमाशों ने हंगामा किया। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पत्थर मारकर घर के कांच फोड़ दिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की है।
दीपक बागसेवनिया के अमराई में रहते हैं और टेंट हाउस संचालन के साथ ही केटरिंग के ठेके लेते हैं। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 24 और 25 मार्च की रात करीब साढ़े 12 बजे इलाके के 6 बदमाश डंडों से लैस होकर आए। आरोपी पीड़ित परिवार के घर के सामने आए दिन शराब पीते हैं। रोकने पर विवाद करते हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पहले उन्होंने घर से दूर खड़ी उनकी कार को पूरी तरह से फोड़ दिया। फिर घर का चैनल गेट तोड़ कर अंदर घुस आए।
बदमाशों ने घर के कांच भी फोड़ दिए। इस घटना के बाद से ही उनका पूरा परिवार दहशत में है। घटना के दौरान फरियादी के घर में उनकी मां, पत्नी और दो छोटी बेटियां थी। जब बदमाश घर में घुसे तो वो ऊपर वाले कमरे में सो रहे थे। बदमाशों के घर में घुसते ही उनकी नींद खुल गई और वो नीचे आए। हालांकि तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम सिंह समेत 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
harsha pardeshi 