सुनील शेट्टी ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी बोले : ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हो सकती

सुनील शेट्टी ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी बोले : ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हो सकती

महाकुम्भ में बॉलवुड भी आस्था की डुबकी लगा रहा है। इसी क्रम में सुनील शेट्टी ने 12 फरवरी को महाकुंभ पहुंचकर संगम में स्नान किया है. नन्दी ने नन्दी सेवा संस्थान के शिविर में  उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता,सुनील शेट्टी का स्वागत किया. 
सुनील शेट्टी ने सर्कार की तारीफ करते हुए  कहा: सरकार द्वारा जो व्यवस्था की गई है, वह अद्भुत है। दिव्य है। करोड़ों लोगों का आना और मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाना, वाकई यह सनातन की ही ताकत है। हर घंटे लाखों लोगों द्वारा डुबकी लगाकर निकल जाना। ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हो सकती।