भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा खुलासा

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में... कब रिश्ते तल्ख हो जाएं और कब दोस्ताना… इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है…भारत और अमेरिका के बीच चल रही ...ट्रेड वॉर और टैरिफ की तनातनी के बीच, ..अचानक अमेरिका के राष्ट्रपति.... डोनाल्ड ट्रंप को याद आए... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… और अब खुद डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया... ‘सबसे अच्छा दोस्त’...अब सवाल ये उठता है—क्या मोदी-ट्रंप की ये दोस्ती वाकई ...भारत-अमेरिका रिश्तों को नई ऊंचाई दे पाएगी?"... क्या ये बयानबाज़ी दोनों देशों की ...व्यापारिक तकरार खत्म कर पाएगी?...दरअसल, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ...ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि... भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बाधाओं को... दूर करने की बातचीत चल रही है।.... उन्होंने साफ कहा कि... आने वाले हफ्तों में... वे अपने ‘बहुत अच्छे दोस्त’ प्रधानमंत्री मोदी से... बात करने के लिए उत्सुक हैं।... ट्रंप ने भरोसा जताया कि... इन चर्चाओं का नतीजा दोनों देशों के लिए... फायदेमंद होगा....आपको बता दें, भारत और अमेरिका के बीच.... टैरिफ यानी आयात शुल्क को लेकर पिछले कुछ समय से... मतभेद चल रहे हैं। ...अमेरिका ने 50% तक टैरिफ लगाया, ...तो भारत ने भी जवाबी कदम उठाए।... यही कारण है कि दोनों देशों की... व्यापारिक साझेदारी में खटास आ गई।"...अब आते हैं प्रधानमंत्री मोदी के रिएक्शन पर।... ट्रंप के पोस्ट को टैग करते हुए पीएम मोदी ने... एक्स पर लिखा...भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र... और स्वाभाविक साझेदार हैं। ...मुझे विश्वास है कि... हमारी व्यापार वार्ताएँ दोनों देशों की... साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करेंगी।... मोदी ने ये भी कहा कि हमारी टीमें... चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने में लगी हैं।"....इससे पहले शनिवार को भी ट्रंप ने ...भारत-अमेरिका संबंधों को ‘खास’ बताया था और... पीएम मोदी को महान प्रधानमंत्री कहा था।.... हालांकि, उन्होंने ये भी जोड़ा कि... फिलहाल मोदी जो कर रहे हैं,... उससे वे सहमत नहीं हैं।... लेकिन दोस्ती की कसमें खाते हुए कहा—...मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा।...इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने... ट्रंप की बातों को स्वीकार करते हुए कहा था... कि वे अमेरिका-भारत रिश्तों के सकारात्मक मूल्यांकन की सराहना करते हैं।... मोदी ने इन रिश्तों को ‘भविष्य की ओर... देखने वाली व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ बताया।"....लेक्न अब बड़ा सवाल ये है....—क्या मोदी और ट्रंप की दोस्ती.... व्यापारिक दीवारें गिरा पाएगी? ...क्योंकि दुनिया जानती है कि... जब भी भारत और अमेरिका करीब आते हैं,... वैश्विक राजनीति में बड़ा असर दिखता है।... चाहे रक्षा सौदे हों..., टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो या फिर व्यापार का मुद्दा...—इन दोनों लोकतांत्रिक ताकतों की साझेदारी... दुनिया को नई दिशा दे सकती है..तो दोस्तों, भारत-अमेरिका के रिश्तों में... एक तरफ टैरिफ की तल्ख़ी है, ...और दूसरी तरफ मोदी-ट्रंप की दोस्ती का भरोसा।.... आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा... कि क्या ये बातचीत केवल बयानबाज़ी तक सीमित रहेगी.... या फिर वाकई व्यापारिक साझेदारी को नई उड़ान दे पाएगी।.