सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा नए एड में साथ आये नजर,बेटी ने पिता को सिखाई Gen Z लैंग्वेज
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा भी इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं.महेश बाबू ने बेटी सितारा के साथ काम किया है. वो दोनों एक एड में साथ नजर आए हैं. एड क्लोदिंग ब्रांड का है. इस एड में दोनों को साथ देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं.
महेश की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने ये वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने रेड हार्ट बनाए हैं. वीडियो में देखा गया कि महेश कपड़े लेकर आते हैं और वो कपड़े ट्राई करते हैं तो उनकी बेटी सितारा उनकी Gen Z लैंग्वेज में तारीफ करती है. तो महेश समझ नहीं पाते हैं फिर सितारा उन्हें Gen Z लैंग्वेज सिखाती हैं.
harsha pardeshi 