दिग्विजय राठी पर उन्नति ने लगाए अश्लील आरोप कहा: "मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी"

दिग्विजय सिंह राठी और उन्नति तोमर एक टीवी शो पर मिले इसके बाद से ही दोनो साथ में थे कुछ दिनों पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। अब दिग्विजय सिंह राठी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है.अब दिग्विजय और उन्नति एक दूसरे पर धोखा देना का आरोप लगा रहे हैं. अब उन्नति ने X बॉयफ्रेंड दिग्विजय राठी के फैंस को लेकर आरोप लगाए हैं.
उन्नति तोमर ने दावा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड दिग्विजय सिंह राठी के फैंस उनका अश्लील वीडियो लीक करने की योजना बना रहे हैं. उन्नति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें राठी के फैंस उनके AI -जनरेटेड अश्लील वीडियो को लीक करने पर चर्चा कर रहे थे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट को कैप्शन दिया, "अगर कुछ भी हुआ, तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी" और उन्होंने दिल्ली पुलिस को टैग किया है.
उन्नति ने इससे पहले दिग्विजय पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था और उन्होंने दिग्विजय पर कई लड़कियों के साथ होने का भी आरोप लगाया था. इस दौरान उन्होंने कई चैट शेयर किए जिसके चलते दिग्विजय का फोन नंबर भी लीक हो गया था.
दिग्विजय ने भी इस पूरे आमले पर अपना बयान जारी कर अपनी X गर्लफ्रेंड की आलोचना की थी. उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा हर किसी की प्राइवेसी को महत्व दिया है, यही कारण है कि मैंने शो से पहले और बाद में चुप रहना चुना. मैंने अपने परिवार के लिए शांति को प्राथमिकता देते हुए विवादों से दूर रहने के लिए कोई इंटरव्यू नहीं दिया.”