एमपी में बदला मौसम का मिजाज बारिश के साथ बढ़ी ठंडक

एमपी में बदला मौसम का मिजाज बारिश के साथ बढ़ी ठंडक

मध्यप्रदेश में फिर से शुरू हुआ हल्की बारिश का दौर...जहां एक ओर आसमान से बरस रहा पानी लोगों को राहत दे रहा है,...वहीं रात के तापमान में आई गिरावट से.... ठंडक भी बढ़ने लगी है।....क्या एमपी में अब सर्दी ने दस्तक दे दी है चलिए जानते हैं... पूरा मौसम अपडेट...मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम ने करवट बदल ली है।....राज्य के पूर्वी हिस्से — यानी बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और...अनूपपुर  जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है।..,.
हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि...फिलहाल कहीं भी तेज बारिश का सिस्टम मौजूद नहीं है।...फिलहाल पूर्वी मध्यप्रदेश  में हल्की बूंदाबांदी के साथ...बादल छाए रहेंगे और अगले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।....दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड  के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है....जिससे अब उत्तर भारत की हवाओं में... ठंडक बढ़ गई है और यही असर...अब मध्यप्रदेश में भी महसूस किया जा रहा है।....राज्य के ज़्यादातर शहरों में रात के तापमान में गिरावट  दर्ज की गई है।....कई जगहों पर तापमान अब 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।..

..इंदौर में 14 डिग्री,...राजगढ़ में 14.4,....नौगांव में 15.3,
धार में 15.5,...बैतूल में 16.8,....भोपाल और उज्जैन में 17 डिग्री,...जबकि ग्वालियर में 18.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।....मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर की ठंडी हवाएं ....अब लगातार प्रदेश में सक्रिय हैं....जिससे सुबह और रात  दोनों समय सर्दी का असर....तेज़ी से महसूस किया जा रहा है....आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में मानसून ने 16 जून को दस्तक दी थी।....राज्य के कई हिस्सों से अब मानसून विदा हो चुका है....लेकिन जबलपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला ....जैसे जिलों में अब भी मानसून सक्रिय है।....मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो से तीन दिन में.... मानसून पूरी तरह लौट जाएगा...और इसके बाद ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा।....तो दोस्तों, अब वक्त आ गया है छोटे कंबल और गर्म चाय  का.