बदलने वाली है यमुना की किस्मत

दिल्ली की जीवनरेखा कही जाने वाली... यमुना नदी को फिर से स्वच्छ और जीवनदायिनी बनाने के लिए..... केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच... लगातार जारी प्रयासों को लेकर... एक बड़ी पहल की गई है.....जिसके लिए कुल 9,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है– बता दे कि, 11 जुलाई को... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने... मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ... एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की..., जिसमें यमुना नदी के पुनर्जीवन को लेकर... विस्तार से चर्चा की गई...जानकारी के मुताबिक..., गृह मंत्रालय में... करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में... यमुना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए.... समन्वित प्रयासों और कार्य योजनाओं पर... ध्यान केंद्रित किया गया,... इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर..., सीआर पाटिल, दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री परवेश वर्मा, ..केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र भी मौजूद रहे... बैठक में यमुना की सफाई और पुनर्जीवन को लेकर... समन्वित कार्य योजनाओं को प्राथमिकता पर... जोर दिया गया...योजना के लिए कुल 9,000 करोड़ रुपये का...बजट निर्धारित किया गया है और... इसे साल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है