'आपका जीवन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा', PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर उन्हें शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है.

'आपका जीवन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा', PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर उन्हें शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है. जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी को हिम्मत देती है और आशा की किरण है.'

 

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, 'उन्होंने गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए हमेशा काम किया है. उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं.'

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति को दी बधाई

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. जमीनी स्तर से लेकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का उनका सफ़र भारत के लोकतंत्र की मज़बूती को दर्शाता है. सामाजिक न्याय, ग़रीबों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी. राष्ट्र की सेवा में उनके दीर्घ, स्वस्थ और संपूर्ण जीवन की कामना करता हूं.

सीएम योगी ने भी दी शुभकामनाएं 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा, 'सेवा और सादगी की प्रतीक, मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ व यशस्वी जीवन की प्रार्थना है.' 

बता दें द्रौपदी मुर्मू ने 2022 में राष्ट्रपति पद संभाला था और वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पहली राष्ट्रपति हैं. इससे पहले द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं.

सीएम मोहन यादव ने भी दी शुभकामनाएं

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मध्यप्रदेश की प्रगति, लोककल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान के पावन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपकी प्रेरणा प्राप्त होती रहे। बाबा महाकाल आपको आरोग्यपूर्ण एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना करता हूँ।