मदुरै जा रहे इंडिगो के प्लेन में आई टेक्निकल खराबी, आधे घंटे बाद वापस चेन्नई लौटा
चेन्नई से मदुरै जा रहे इंडिगो एयरलाइन का विमान आधे घंटे बाद ही वापस लौट आया. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (20 जून, 2025) को मदुरै जा रहे प्लेन में उड़ान के दौरान टेक्निकल खराबी आ गई, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई

चेन्नई : चेन्नई से मदुरै जा रहे इंडिगो एयरलाइन का विमान आधे घंटे बाद ही वापस लौट आया. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (20 जून, 2025) को मदुरै जा रहे प्लेन में उड़ान के दौरान टेक्निकल खराबी आ गई, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, उड़ान के करीब आधे घंटे बाद पायलट को प्लेन में गड़बड़ी का पता चला और उसने चेन्नई वापस आने की अनुमति मांगी. उन्होंने बताया कि इस विमान में करीब 68 यात्री सवार थे.
इंडिगो की ओर से नहीं आया कोई रिएक्शन
अधिकारियों के मुताबिक, विमान की चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को प्लेन से उतार लिया गया. इस घटना को लेकर अब तक विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.