बर्फ के स्तूपों से जेल तक: वांगचुक की लड़ाई

बर्फ के स्तूपों से जेल तक: वांगचुक की लड़ाई

एक इंजीनियर जो बर्फ के स्तूप बनाकर.... रेगिस्तान को हरा-भरा कर देता है, ....एक शिक्षक जो '3 इडियट्स' फिल्म का चंदा मामा बना, ...और एक पर्यावरण योद्धा... जो लद्दाख की धरती बचाने के लिए भूख हड़ताल पर उतर आता है।.... लेकिन आज वही सोनम वांगचुक जेल की चारदीवारी में कैद हैं...सोनम वांगचुक – लद्दाख के 59 वर्षीय पर्यावरण योद्धा,... जिन्हें 2018 में रेमन मैगसेसे अवॉर्ड मिला। ...वे SECMOL के संस्थापक हैं,... जहां लद्दाख के युवाओं को पर्यावरण-अनुकूल शिक्षा दी जाती है....। उनकी सबसे बड़ी खोज? 'आइस स्तूप' – बर्फ के टावर जो गर्मियों में पिघलकर पानी देते हैं,....जो लद्दाख के सूखे को मात देते हैं। ....लेकिन 2024 में उन्होंने 21 दिनों की भूख हड़ताल की... लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए।... खनन और पर्यावरण विनाश के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रही। ....फिर आया 24 सितंबर 2025 का काला दिन।....जब लेह में हिंसा भड़क उठी... – लद्दाखियों का राज्यhood और संरक्षण का आंदोलन उग्र हो गया।.... चार लोगों की मौत, दो दर्जन घायल, भाजपा कार्यालय में आग,...और  पुलिस पर हमले। ...जिसका जिम्मेदार केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक को ठहराया....,और 'अरब स्प्रिंग जैसी साजिश' का आरोप लगाया। ...फिर 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत... गिरफ्तार कर जोधपुर जेल भेज दिया गया। ...

जिसके बाद अब पत्नी गीतांजलि ने एक्स पर एक ट्विट साझा किया:..."आज सोनम से जोधपुर जेल में मिलीं।.... और हिरासत के आदेश की कॉपी मिल गई,... जिसे अदालत में चुनौती देंगे। ...उनका जज्बा अटल है – लद्दाख के हित के लिए लड़ते रहेंगे।... समर्थकों को सलाम भेजा.... इससे पहले, लेह एपेक्स बॉडी के वकील... मुस्तफा हाजी और भाई त्सेतन दोरजे ने भी उनसे मुलाकात की।.... सोनम ने जेल से संदेश दिया....: "मैं कैद रहूंगा, लेकिन लड़ाई जारी रहेगी।...." 
ये सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, लोकतंत्र पर सवाल है।...सोनम जैसे योद्धा पर्यावरण, संस्कृति और स्वायत्तता बचाने के लिए लड़ रहे हैं।... दोस्तों, सोनम वांगचुक की लड़ाई हमारी लड़ाई है...लद्दाख के हक के लिए आवाज उठाएं,..... सुप्रीम कोर्ट पर नजर रखें।.... वीडियो शेयर करें, जागरूकता फैलाएं।...और कमेंट में अपना समर्थन दें और सब्सक्राइब करें... फिलहाल के लिए इतना ही… देखते रहिए सूरमा भोपाली,...मैं हूं पुष्पाजंली पाण्डेय मिलते हैं अगले वीडियो में… नमस्कार