ट्रंप की तीखी तंज और थनबर्ग की कूटनीतिक पलटवार

विश्व की मशहूर एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग पर...अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तीखा तीर...'उपद्रवी महिला, डॉक्टर से इलाज कराओ...क्या है ये नया विवाद?...गाजा में नरसंहार के खिलाफ आवाज उठाने पर...इजरायली सेना की कथित पिटाई!.... आइए, जानें इस अंतरराष्ट्रीय बवाल की पूरी सच्चाई...गाजा की नाकाबंदी तोड़ने वाली नाव पर ग्रेटा थनबर्ग,.... लेकिन इजरायली सेना ने रोक लिया... बाल खींचे गए, खटमलों वाली कोठरी में बंद किया गया... झंडा चूमने पर मजबूर किया और ...अब ट्रंप का तंज—'वो पागल है!' लेकिन क्या ग्रेटा का संघर्ष सही है?......"अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीडिश जलवायु एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को निशाना बनाते हुए कहा....इसका कोई डॉक्टर से इलाज करवाओ...ट्रंप ने ग्रेटा को 'उपद्रवी महिला' करार दिया और बोले..., 'अगर आप उन्हें देखें, युवा होने के बावजूद वो बहुत गुस्सैल और पागल हैं।....' ये बयान जून 2025 के एक पुराने विवाद को ताजा कर रहा है,... जब ट्रंप ने ग्रेटा को 'अजीब, गुस्सैल युवा' बताया था.... और उनकी इजरायल पहुंचने की कोशिश की निंदा की थी।... दूसरी ओर, ग्रेटा थनबर्ग ने गाजा में इजरायल के हमलों पर कड़ा रुख अपनाया।... उन्होंने कहा, 'मैं साफ कर दूं—वहां नरसंहार चल रहा है!.... हमारी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्थाएं फिलिस्तीनियों के साथ विश्वासघात कर रही हैं।... वो सबसे भयानक युद्ध अपराधों को भी रोक नहीं पा रहे।'... इजरायल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।..
अब आती है गाजा फ्लोटिला की सच्चाई।.... शुक्रवार को 'ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला'—40 से ज्यादा नावों का ये समूह....—मानवीय सहायता लेकर गाजा जा रहा था..., ताकि इजरायल की 16 साल पुरानी नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ी जा सके।.... इसमें 500 से ज्यादा कार्यकर्ता, सांसद और वकील थे।.... लेकिन इजरायली सेना ने अंतरराष्ट्रीय जल में ही... सभी नावें रोक लीं और 437 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, ....जिनमें ग्रेटा थनबर्ग भी शामिल थीं।.... सोमवार को इजरायल ने ग्रेटा समेत 171 लोगों को निर्वासित कर दिया,.... कुल 341 हो गए।..... लेकिन गिरफ्तारी के दौरान कथित दुर्व्यवहार की शिकायतें सुर्खियों में हैं।.... 'द गार्जियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वीडिश विदेश मंत्रालय को भेजे ईमेल में.... एक अधिकारी ने बताया कि ....ग्रेटा ने दावा किया—उन्हें खटमलों से भरी कोठरी में रखा गया...., बहुत कम खाना-पानी दिया गया।... उन्हें कठोर सतह पर लंबे समय तक बैठने को मजबूर किया गया, ....जानवरों से बदतर व्यवहार हुआ।.... एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा, ग्रेटा को जबरन इजरायल का झंडा पकड़वाकर फोटो खिंचवाई गईं...., जिनका गलत इस्तेमाल हो सकता है।.... तुर्की की कार्यकर्ता एरसिन सेलिक ने बताया, की.... 'ग्रेटा को आंखों के सामने बाल पकड़कर घसीटा गया,.... गालियां दी गईं, झंडा चूमने को मजबूर किया गया।…. उन्हें उदाहरण के तौर पर पेश किया गया।….' ये दावे फ्लोटिला के दो अन्य सदस्यों ने भी पुष्टि की। …इजरायल ने इन आरोपों को झूठा बताया।…. विदेश मंत्रालय ने कहा, 'सभी को खाना, पानी, शौचालय और चिकित्सा सुविधा दी गई।…. सभी कानूनी अधिकार मिले।…' इजरायल ने फ्लोटिला को 'प्रोवोकेशन यॉट्स' कहा और वीडियो जारी किया, जिसमें ग्रेटा को पानी और जैकेट देते दिखाया।… लेकिन कार्यकर्ताओं का कहना है, ये प्रोपेगैंडा है।…. ये घटना जून 2025 के पहले फ्लोटिला प्रयास को याद दिलाती है...., जब ग्रेटा को फिर गिरफ्तार और निर्वासित किया गया था।.. तुर्की, दक्षिण अफ्रीका और यूरोपीय देशों ने इजरायल की कार्रवाई की निंदा की है।… तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इसे 'बर्बरता' कहा।.... और वैश्विक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं...यूरोप, कराची, ब्यूनस आयर्स में सड़कें उतर कर लोग
ग्रेटा के संघर्ष और मानवता की आवाज उठा रहे है...