पुलिस ने रीलबाजों की हवा टाइट कर दी

पुलिस ने रीलबाजों की हवा टाइट कर दी

 अब डर नहीं लगता मुझे गुनाहों के खेल से... मेरा बाप जानता है कैसे छुड़वाना है... मेरे छोरों को सेंटर जेल से... ये नारा एक समय में गर्व और चुनौती से भरा था।... लेकिन जब सोशल मीडिया पर ये रील वायरल हुई,.... तो दो रीलबाजों की हिम्मत टूट गई।...और अब वे हाथ जोड़कर माफी मांगने पर विवश हैं।...सोशल मीडिया पर गाली गलौज भरे वीडियोस बनाना, पुलिस को चुनौती देना और शहर की आबोहवा खराब करने की कोशिश करना... इन दो युवकों को या यूं कहें कि इन दो रीलबाजों को भारी पड़ गया है।...ये तस्वीरें जो है वो उज्जैन की है।... जहां पर रील का शौक रखने वाले यह युवा... किस कदर गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।... लेकिन अब पुलिस ने इनकी हेकड़ी भी निकाल दी है... और अब यह माफी भी मांग रहे हैं.. दोस्तों! आज की डिजिटल दुनिया में रील्स बनाना... हर युवा का शौक है।... 10 में से 7 युवा इंस्टाग्राम-सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएट करते हैं।.... लेकिन उज्जैन में ये शौक दो लड़कों को भारी पड़ गया।... चिमनगंज थाने के विराट नगर में रहने वाले... अभिषेक चौहान और विक्की राठौर ने करीब एक हफ्ते पहले एक रील पोस्ट की। ...इसमें दोनों पुलिस को अपशब्दों से लताड़ रहे थे,... कह रहे थे – "जेल भेज दो, मेरा बाप छुड़वा लेगा...112 वाली गाड़ी भी न आएगी...चुनौती पर चुनौती, गाली पर गाली।... शहर की आबोहवा खराब करने वाली ये रील वायरल हो गई।...

जैसे ही वीडियो पुलिस की नजर में आया..., उज्जैन पुलिस ने एक्शन लिया।...और दोनों को पकड़कर थाने ले जाया गया।... वहां सिखाया – पुलिस का सम्मान क्यों जरूरी? ...गुंडागर्दी सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी! ...फिर, थाने में ही एक नया वीडियो बनवाया...इसमें दोनों हाथ जोड़ माफी मांगते नजर आ रहे...: "हमने गलती की, लोगों के देखा-देखी गंदी रील बनाई।... आज हमारा ये हाल हुआ।... आप सबसे विनती है, ऐसी वीडियो न बनाएं।..." और फिर क्या इन बदमाशों की हेकड़ी निकल गई...बता दे की उलझनपुरी पुलिस लगातार... असामाजिक कंटेंट पर नजर रखती है...., और ये केस इसका ताजा उदाहरण।... और इस घटना के बिफोर-आफ्टर वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे।... यूजर्स की राय बंटी – कोई हंस रहा, कोई सबक मान रहा।.... लेकिन सच्चाई ये है...: सोशल मीडिया फेमस होने का जरिया है, ...न कि अपराध फैलाने का।... भारत में हर साल हजारों ऐसे केस दर्ज होते हैं,... जहां रील्स से कानूनी पचड़ा हो जाता।... IPC की धारा 294 (अश्लीलता) और 506 (धमकी) के तहत... ये युवा फंस सकते थे।... उज्जैन पुलिस ने सख्ती से दिखाया ....और बचाया– हेकड़ी नहीं चलेगी!.... ये घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है।.... रील्स से पॉजिटिविटी फैलाएं, न कि नकारात्मकता।.... अगर शौक है, तो शिक्षा, हेल्थ टिप्स या फनी कंटेंट बनाएं।... वरना, पुलिस की 'खातिरदारी' झेलनी पड़ सकती है..