MP विधानसभा में 'बंदर लीला, कांग्रेस विधायक उस्तरा लेकर पहुंचे

 मध्यप्रदेश विधानसभा का तीसरा दिन पूरी तरह हंगामे और विरोध के नाम रहा।...
कांग्रेस विधायकों ने फसल मुआवजे,... राहत राशि और किसानों की समस्याओं को लेकर
सदन के अंदर और बाहर—दोनों जगह विरोध जताया।...दिन की शुरुआत ही एक असामान्य दृश्य से हुई।...जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उईके...बंदर के वेश में हाथ में पोस्टर और उस्तरा लेकर विधानसभा पहुँचे।...उन्होंने उस्तरे को “सरकार और सिस्टम की नोक” बताते हुए
किसानों की परेशानियों का प्रतीक बताया।...उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे।...यह प्रदर्शन सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा।...कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने...खराब फसलों के मुआवजे का मुद्दा जोर से उठाया।....श्योपुर जिले के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल  ने कहा कि...किसानों के खाते में राहत राशि नहीं पहुँची है,...जबकि सरकार ने प्रति हेक्टेयर 16,000 रुपए देने की घोषणा की थी।....राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि....कुछ खातों में राशि नहीं पहुँची है,...जिसे जल्द ट्रांसफर किया जाएगा।
लेकिन कांग्रेस जवाब से असंतुष्ट रही और हंगामा बढ़ गया।...फसल नुकसान और राहत राशि को लेकर चर्चा तेज हुई।...मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि—..सरकार किसानों को पिछली सरकारों की तुलना में...कई गुना ज्यादा राहत राशि दे रही है।...सीएम की टिप्पणी के बाद कांग्रेस विधायकों ने जोरदार विरोध शुरू किया।...नारे लगे, शोर बढ़ा, और फिर—
कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।...बाहर आते ही कांग्रेस विधायकों ने “किसानों को न्याय दो” जैसे नारे लगाए।...उनका कहना था कि...किसानों को समय पर राहत नहीं मिली,
और सरकार इससे बच रही है।...इस पूरे हंगामे के बीच सदन में 13,476 करोड़ 94 लाख रुपए के
दूसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा जारी रही।...इसी दौरान एक और महत्वपूर्ण घोषणा हुई...10 से कम बच्चों वाले स्कूल...1 किलोमीटर दायरे के बड़े स्कूलों में मर्ज किए जाएंगे।...और इन स्कूलों के शिक्षकों की पदस्थापना...दूरस्थ खाली पड़े स्कूलों में की जाएगी।...कुल मिलाकर, विधानसभा का तीसरा दिन...किसानों की राहत राशि, फसल मुआवजे,...और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के नाम रहा।...सदन के अंदर बहस…सदन के बाहर नारेबाज़ी…
और असामान्य प्रदर्शनों ने इसे चर्चा का दिन बना दिया।....