नेपाल में Gen-Z की बगावत 9 लोगों की गई जान

 नेपाल की राजधानी काठमांडू में....सोमवार को भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के.... खिलाफ हजारों युवाओं का गुस्सा सड़कों पर फट पड़ा।.... जानकारी के मुताबिक, इस हिंसक प्रदर्शन में... 9 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा घायल हुए हैं।.... यह नेपाल के इतिहास में पहला मौका है...., जब प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसपैठ की....12 हजार से ज्यादा युवा..., जिन्हें Gen-Z यानी 18 से 30 साल की पीढ़ी कहा जा रहा है, ...सोमवार सुबह काठमांडू के... संसद भवन परिसर में घुस गए।... प्रदर्शनकारी ‘हामी नेपाल’ ग्रुप के बैनर तले... संसद के गेट नंबर 1 और 2 पर कब्जा करने में कामयाब रहे। ...नारों में उनकी मांग साफ थी...—‘भ्रष्टाचार बंद करो, ...सोशल मीडिया बैन हटाओ...’ स्थिति बेकाबू होने पर ...पुलिस और सेना ने टियर गैस,... वॉटर कैनन और रबर बुलेट्स का इस्तेमाल किया....। कुछ जगहों पर फायरिंग भी हुई, ...जिसने हालात को और गंभीर बना दिया....बता दे की इस बवाल की जड़ में है... नेपाल सरकार का ...3 सितंबर को लिया गया फैसला..., जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप, ...X, रेडिट और लिंक्डइन समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर... बैन लगा दिया गया। ....सरकार का कहना है कि... इन प्लेटफॉर्म्स ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में.... रजिस्ट्रेशन नहीं कराया।.... 28 अगस्त को दी गई 7 दिन की समयसीमा ....2 सितंबर को खत्म हो गई थी।... टिकटॉक, वाइबर और कुछ अन्य प्लेटफॉर्म्स ने रजिस्ट्रेशन कर लिया,... लेकिन बड़े प्लेटफॉर्म्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया।... मंत्रालय के प्रवक्ता गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि... रजिस्ट्रेशन होते ही बैन हटा लिया जाएगा...लकिन प्रदर्शनकारी मानते हैं कि ....यह बैन सिर्फ रजिस्ट्रेशन का मामला नहीं है... बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की साजिश है।.... युवाओं का गुस्सा केवल सोशल मीडिया बैन तक सीमित नहीं है।.... वे भ्रष्टाचार, असमानता और नेताओं के बच्चों की... लग्जरी लाइफस्टाइल के खिलाफ भी आवाज उठा रहे हैं।... टिकटॉक पर वायरल ‘नेपो बेबी’ ट्रेंड में... नेताओं के बच्चों की शानदार जिंदगी को... आम लोगों की मुश्किलों से जोड़कर दिखाया जा रहा है।.... एक प्रदर्शनकारी युजन राजभंडारी ने ...AFP को बताया, “हम सिर्फ सोशल मीडिया बैन के खिलाफ नहीं,.... बल्कि नेपाल में संस्थागत भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं...हालात बिगड़ने के बाद काठमांडू जिला प्रशासन ने ...संसद भवन, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आवास के आसपास के इलाकों में.... दोपहर 12:30 से रात 10:00 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया।...वहीं काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने ...इस आंदोलन का समर्थन किया है।... उन्होंने कहा, “मैं उम्र सीमा की वजह से शामिल नहीं हो सकता,.... लेकिन युवाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए...विदेशों में रह रहे नेपाली युवाओं ने भी... इस आंदोलन को समर्थन दिया है।.... उनका कहना है कि अगर भ्रष्टाचार और असमानता नहीं रुकी...., तो और ज्यादा पढ़े-लिखे युवा देश छोड़ने को मजबूर होंगे।... नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री... प्रदीप ग्यावली ने कहा,... “Gen-Z के पास अभिव्यक्ति की आजादी और... मंच तलाशने के सिवा कोई विकल्प नहीं है...इस प्रदर्शन को ‘Gen-Z रिवॉल्यूशन’ का नाम दिया गया है।... काठमांडू के अलावा पोखरा,... बिराटनगर और बुटवल जैसे शहरों में भी... विरोध प्रदर्शन हुए। लेकिन हिंसा की कीमत भारी रही।... काठमांडू में एक पत्रकार श्याम श्रेष्ठ और.... दमक में एक अन्य व्यक्ति रबर बुलेट्स से घायल हुए।... द हिमालयन पोस्ट के मुताबिक,... पुलिस ने दमक म्युनिसिपैलिटी कार्यालय पर हमला करने की कोशिश कर रहे... प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई....नेपाल में यह Gen-Z रिवॉल्यूशन कब तक चलेगा... और क्या सरकार उनकी मांगों को मानेगी?...