दिल्ली से अयोध्या तक: देश को दहलाने वाली साजिश का बड़ा खुलासा

   दिल्ली से अयोध्या तक: देश को दहलाने वाली साजिश का बड़ा खुलासा!”
 राम मंदिर और कई शहर निशाने पर—आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश
दिल्ली ब्लास्ट केस: कैसे एक गलती ने उजागर कर दी विशाल साजिश?
 दिल्ली ब्लास्ट केस से लेकर अयोध्या तक… एक ऐसी साजिश का खुलासा हुआ है… जिसे सुनकर हर हिंदुस्तानी का दिल दहल जाए।…. अगर हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने वक्त रहते कार्रवाई न की होती…—तो देश दिसंबर और जनवरी में एक बड़े आतंकी खतरे का सामना कर सकता था।…. आज हम आपको इसी खतरनाक साजिश की पूरी कहानी बताएंगे।….ये कहानी दिल्ली कार ब्लास्ट केस से शुरू होती है…..—जहाँ एक संदिग्ध की हरकत और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सतर्कता ने…. एक बड़े नेटवर्क को उजागर कर दिया।…जांच में पता चला कि कुछ लोग, जो देश की शिक्षा संस्थाओं में पढ़ रहे थे,…. डॉक्टर बनकर सेवा भी कर रहे थे….—लेकिन गुप्त रूप से विस्फोटक बनाने की कोशिश में लगे थे।…जांच एजेंसियों ने डिजिटल ट्रेल, फोन डाटा और संदिग्धों की बातचीत का विश्लेषण किया।….खुलासा हुआ कि यह नेटवर्क विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में था…, जो इन लोगों को निर्देश दे रहा था….—क्या करना है, कैसे करना है और कहाँ करना है।….सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह था ….कि देश के कई धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की योजना थी…खासकर अयोध्या, जहाँ राम मंदिर निर्माण लगभग पूरा होने वाला है।…जांच में पता चला कि भीड़भाड़ वाली तारीखें चुनी गई थीं….—ताकि हमला बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाए और देश में तनाव फैल सके।…सुरक्षा एजेंसियों को मिले साक्ष्य बताते हैं…. कि साजिश कई शहरों में फैलने वाली थी…दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम जैसे बड़े क्षेत्रों में भी धमाकों की तैयारी की जा रही थी।….अगर ये सफल हो जाते, तो देश भर में भारी अव्यवस्था और दहशत फैल सकती थी।…“जम्मू-कश्मीर पुलिस की शुरुआती कार्रवाई से लेकर… NIA, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों तक….कई स्तरों पर समन्वय हुआ और यह साजिश वक्त रहते नाकाम कर दी गई।…धन्यवाद उन अधिकारियों को.., जिन्होंने चौकन्नापन दिखाया,….
धन्यवाद एजेंसियों को, जिन्होंने ये सुनिश्चित किया …कि न कोई धार्मिक स्थल खतरे में पड़े और न ही किसी मासूम नागरिक की जान जाए।…ये साजिश सिर्फ एक मंदिर या एक समुदाय पर हमला नहीं था…ये हमला था भारत की एकता,… भारत की संस्कृति, भारत के सामाजिक ताने-बाने पर।…आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता।…इस देश के करोड़ों हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई—सबकी सबसे बड़ी पहचान है:…हम भारतीय हैं।…और यही एकता आतंकियों की सबसे बड़ी हार है।…दोस्तों, सुरक्षा एजेंसियों ने अपना काम कर दिया….—अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी सजग रहें।…अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।…और देश को तोड़ने की कोशिश करने वाली किसी भी विचारधारा से दूर रहें।… फिलहाल के लिए बस इतना ही..देखते रहिए न्यूज सूरमा मिलते है... अगले वीडियो में मैं पुष्पांजली पाण्डेय..नमस्कार.