आलिया भट्ट ने दूसरे बच्चे के नाम का किया खुलासा, बताया कैसे चुना राहा नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के नाम को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया। आलिया भट्ट ने बताया कि उन्होंने और उनके पति रणबीर कपूर ने पहले ही अपने दूसरे बच्चे के लिए नाम तय कर लिया है। अगर यह बच्चा लड़का हुआ तो। हालांकि, इस नाम का खुलासा आलिया ने अभी नहीं किया।
बता दें कि आलिया भट्ट ने यह खुलासा जय शेट्टी के पॉडकास्ट में किया, जहां उन्होंने अपनी बेटी राहा के नाम के बारे में भी बताया। आलिया ने कहा कि राहा नाम उनकी सास नीतू कपूर के सुझाव पर रखा गया था। नीतू कपूर ने कहा था कि यह नाम लड़के के नाम के साथ अच्छा लगेगा, और इस तरह राहा नाम को अंतिम रूप दिया गया।
वहीं आलिया और रणबीर ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था। और इस जोड़े ने क्रिसमस 2023 पर राहा का चेहरा भी सार्वजनिक किया था। आलिया फिलहाल अपनी आगामी फिल्मों “लव एंड वॉर” और “अल्फा” की तैयारी कर रही हैं, जिनमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।