भोपाल में गड्ढों की सड़क का 'जन्मदिन'
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कें गड्ढों से भरी हैं...., और इनसे परेशान स्थानीय लोगों ने ...अब अनूठा रास्ता चुना।... ऐशबाग स्टेडियम रोड, ...जहां हर दिन जलभराव और जाम की मार झेलनी पड़ती है,.... वहां कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर ...अनोखा प्रदर्शन किया।... उन्होंने सड़क के गड्ढों का 'जन्मदिन' मनाया ....- केक काटकर, ढोल-नगाड़ों की धूम मचाकर और... आतिशबाजी के साथ!... जी हां, ये कोई उत्सव नहीं,... बल्कि सरकार के खिलाफ तीखा तंज था।... प्रदर्शनकारियों का कहना है कि.... पिछले 10 सालों से ऐशबाग स्टेडियम रोड की... हालत बद से बदतर होती जा रही है।... बारिश में तो ये सड़क तालाब बन जाती है..., और आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। ...जलभराव और जाम ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।... आपको बता दें, राजधानी भोपाल में ...खराब सड़कों का मुद्दा लगातार चर्चा में रहता है।....जहां कांग्रेस नेताओं और ऐशबाग के रहवासियों ने.... इस 'जन्मदिन समारोह' में जमकर हंगामा किया।... ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता नाचे,... केक काटा गया, और आतिशबाजी ने माहौल को और गरमा दिया।... उनका कहना था कि ये प्रीतिभोज और... हर्षोल्लास सरकार को उनकी लापरवाही का आईना दिखाने के लिए था।... ये अनोखा प्रदर्शन न सिर्फ स्थानीय लोगों की... नाराजगी को दर्शाता है,... बल्कि प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने की चेतावनी भी देता है। ..., भोपाल की ये सड़कें हमारी व्यवस्था की सच्चाई बयां करती हैं। ....गड्ढों का 'जन्मदिन' मनाना मजबूरी का प्रतीक है..., जो बताता है कि आम लोग अपनी बात रखने के लिए... अब रचनात्मक तरीके अपना रहे हैं।.... लेकिन सवाल ये है - क्या प्रशासन अब भी चुप रहेगा?.
PUSHPANJALI PANDEY 