राजा रघुवंशी हत्याकांड कोर्ट में खुला सनसनीखेज सच
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने... पूरे देश को हिलाकर रख दिया।...राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब सबसे बड़ा मोड़ आ चुका है। ….कोर्ट में सोनम ने खुद कबूल कर लिया …कि वो राज कुशवाहा के साथ रिलेशनशिप में थी… और राजा की हत्या की साजिश उसी ने… अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी।…जिसके बाद मेघालय पुलिस ने... इस मामले में 790 पन्नों की चार्जशीट सोहरा की... और प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश की है...इस चार्जशीट में सोनम रघुवंशी को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है,... जबकि राज कुशवाहा को दूसरा प्रमुख आरोपी बनाया गया है।... इसके अलावा, विशाल सिंह चौहान,... आकाश सिंह राजपूत और ...आनंद कुर्मी पर हत्या को अंजाम देने का आरोप है।... तीन अन्य लोग—लोकेंद्र तोमर, बल्ला अहिरवार और... शिलोम जेम्स—पर सबूत मिटाने का इल्जाम है, ...जो फिलहाल जमानत पर हैं... सोनम ने कोर्ट में कबूल किया कि उसका राज कुशवाहा के साथ.. प्रेम संबंध था और... उसने राजा की हत्या की साजिश रची।... चार्जशीट के मुताबिक, ...सोनम और राज ने... पहले तीन बार राजा की हत्या की नाकाम कोशिश की थी।... आखिरकार, 23 मई 2025 को... मेघालय के सोहरा में हनीमून के बहाने.. राजा को ले जाया गया..., जहां विशाल, आकाश और आनंद ने... धारदार हथियार से उस पर हमला किया।... सोनम ने बताया कि... खून के छींटों से बचने के लिए.... वह थोड़ा दूर हट गई थी।... हत्या के बाद राजा का शव... वेई सावडोंग झरने के पास खाई में फेंक दिया गया..., जो 2 जून को बरामद हुआ।... राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने... इस चार्जशीट पर संतुष्टि जताई है।... उनका कहना है कि मेघालय पुलिस ने ...बारीकी से जांच की और ठोस सबूत जुटाए... कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि... सोनम और राज के खिलाफ डिजिटल सबूत,.. गवाह और उनके इकबालिया बयान के आधार पर... उम्रकैद या फांसी की सजा हो सकती है।... हालांकि, बचाव पक्ष कानूनी पेचीदगियों का फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है।... अब सवाल यह है कि क्या कोर्ट इस मामले में ...सख्त सजा सुनाकर न्याय की मिसाल कायम करेगा?... इस हाई-प्रोफाइल केस में कोर्ट का फैसला ...अब पूरे देश की नजरों में है।... क्या सोनम और उसके साथियों को उनके अपराध की सजा मिलेगी?..
PUSHPANJALI PANDEY 